Royal Enfield की यह नई मोटरसाइकिल, मिलेंगे 5 अट्रैक्टिव कलर और दमदार इंजन

Royal Enfield Bullet 350 facelift launch

Royal Enfield Bullet 350 facelift launch

विज्ञापन

Royal Enfield Bullet 350 facelift: रॉयल एनफील्ड का बाजार में अलग ही क्रेज है। कंपनी ने Royal Enfield Bullet 350 का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इस धांसू बाइक में न्यू जेनरेशन के लिए बड़े बदलाव किए हैं। 2023 Royal Enfield Bullet 350 में सेमी-डिजिटल डिस्प्ले के साथ एक नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा।

इस धांसू नई बाइक की बुकिंग शुरू 

नई 2023 Royal Enfield Bullet 350 में फ्यूचरिस्टिक स्टाइल मिलता है। यह धांसू बाइक बाजार में 1.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। शुक्रवार को कंपनी ने चेन्नई, तमिलनाडू में अपनी नई बाइक Royal Enfield Bullet 350 facelift को लॉन्च किया। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।

Advertisment

नया ब्लैक गोल्ड वैरिएंट

2023 Royal Enfield Bullet 350 को कंपनी ने अपने J-प्लेटफार्म पर बनाया है। यह कंपनी की Hunter 350 और Classic 350 के बीच के सेगमेंट की बाइक है। कंपनी ने इसमें नए ब्लैक गोल्ड वैरिएंट के साथ कुल पांच कलर ऑप्शन पेश किए हैं।

जानदार सिंगल सिलेंडर इंजन

Royal Enfield Bullet 350 में 349 cc का धांसू इंजन मिलता है। यह सिंगल सिलेंडर इंजन है। इस एयर कूल्ड इंजन में 19.9 bhp की पावर मिलती है। मोटरसाइकि में 6100 का rpm और 27 Nm का टॉर्क मिलता है। यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलती है।

विज्ञापन

एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम

इस शानदार बाइक में सेफ्टी के लिए एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसमें लॉन्ग रूट के सफर के लिए 13.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। फिलहाल बाजार में मौजूद Royal Enfield Bullet 350 का कुल वजन 191 kg है।

विज्ञापन

एनालॉग स्पीडोमीटर और कंसोल 

पुरानी बाइक में ब्लैक्ड-आउट फेंडर, साइड पैनल, रिम्स, इंजन, टर्न इंडिकेटर्स और बैटरी कवर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और कंसोल पर एक की स्लॉट के साथ रेट्रो डायल मिलता है। यह बेहद कम्फर्टेबल सिंगल सीट में आती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ