EV Scooters: लोग ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पसंद करते हैं जिसमें हाई ड्राइविंग रेंज हो। इसी तरह का एक ईवी स्कूटर बाजार में मिलता है Komaki TN-95.यह स्कूटर सड़क पर 40 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें सामान रखने के लिए पीछे लगेज बॉक्स दिया गया है।
सिंगल चार्ज पर देता है 180 km की रेंज
हाई टॉप स्पीड के चलते यह सिटी और ग्रामीण दोनों तरह के क्षेत्र में चलने के लिए मुफीद है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 180 km तक चलता है। जिससे घर में इसे नौकरीपेशा लोग, छात्र, गृहिणी या बुजुर्ग अपने रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिलता है हाई परफॉमेंस 74 V/50 Ah का बैटरी पैक
स्कूटर में हाई परफॉमेंस 74 V/50 Ah का बैटरी पैक दिया गया है। इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में राइडर की सेफ्टी का खासा ख्याल रखा गया है, स्कूटर के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह ब्रेक आम ड्रम ब्रेक से वाहन को कंट्रोल करने में अधिक सुरक्षित होते हैं।
स्टाइलिश स्कूटर में दिए गए हैं ट्यूबलेस टायर
इसके अलावा इस स्टाइलिश स्कूटर में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं और इसमें डिजिटल कंसोल मिलता है। Komaki TN-95 भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 1,31,035 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 1,39,871 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
और पढ़िए – ये हैं देश के 50 हजार से कम कीमत के धांसू ई स्कूटर, जानें फीचर्स और माइलेज
स्कूटर के 2 वेरिएंट मिलते हैं
फिलहाल स्कूटर के 2 वेरिएंट मिलते हैं, जिनमें अलग-अलग बैटरी पैक दिया गया है। इसमें एडवांस फीचर्स जैसे डीआरएल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर आदि दिए गए हैं। स्कूटर की सीट को आरामदायक सफर के लिए चौड़ा बनाया गया है।
सामान रखने के लिए 18 लीटर का बूट स्पेस है
स्कूटर में एंटी-स्किड टेक्नोलॉजी और18 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें डुअल LED हेडलैंप, LED फ्रंट विंकर्स, TFT स्क्रीन, onboard नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ऑन-राइड कॉलिंग, पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स असिस्टेंस दिया गया है। स्कूटर में दो कलर ऑप्शन मेटल ग्रे और चेरी रेड मिलते हैं। इसमें तीन गियर मोड- इको, स्पोर्ट्स और टर्बो मिलते हैं। यह स्कूटर पांच घंटे में फुल चार्ज होता है।
और पढ़िए – Mahindra ने सभी कयासों पर लगाई ब्रेक, किया Thar 5-door के लॉन्च पर बड़ा खुलासा, जानें फुल डिटेल
4 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर ले सकते हैं
वेबसाइट bikedekho के मुताबिक स्कूटर को 4 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिमाह 4,186 रुपये की किस्त देनी होगी। यह किस्त 3 साल के लिए 9 फीसदी ब्याज दर के मुताबिक देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट के अनुसार इसमें बदलाव संभव है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines