2023 Kia Seltos: नई किआ सेल्टोस का कार लवर्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस नई कार में कंपनी में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर करने वाली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपनी इस धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी को 4 जुलाई दोपहर 12 बजे लोगों के सामने पेश करेगी।
और पढ़िए – 1 लीटर में 50km तक चलता है ये धांसू स्कूटर, कीमत भी बजट में, जल्द खरीदें
सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और हिल असिस्ट कंट्रोल
सोशल मीडिया पर इस नई कार के वीडियो और फोटो वायरल हैं। नई कार में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, 360 डिग्री कैमरा और अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जा सकता है।
फाइल फोटो
डीजल और पेट्रोल दोनों का विकल्प मिलेगा
नई Kia Seltos कार का दमदार इंजन 113 bhp की पावर देगी। कार में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलेगा। यह इंजन 114 bhp का पावर जेनरेट करता है। अभी मार्केट में कंपनी अपनी इस कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन भी ऑफर करती है।
फ्रंट ग्रिल का आकार बढ़ाया है
नई कार में कंपनी ने फ्रंट ग्रिल का आकार बढ़ा दिया है। इसे टाइगर नोज ग्रिल कहते हैं। एलईडी स्प्लिट हेडलाइट्स में भी बदलाव किया गया है। नई सेल्टोस में फ्रंट बम्पर के अंदर लगे तीन पॉड फॉग लैंप मिलेंगे। नई सेल्टोस के फ्रंट डिजाइन को अपग्रेड किया है।
और पढ़िए – 93 km/h की टॉप स्पीड और कीमत 80 हजार से कम, होंडा की इस बाइक ने मार्केट में मचाया बवाल
10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
नई Kia Seltos में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, कनेक्टेड टेलीमैटिक्स, टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम मिलेगा। बाजार में यह कार Urban Cruiser Hyryder और Grand Vitara को टक्कर देती है। कार में सेफ्टी के लिए एडीएएस जेसे फीचर्स मिलेंगे।
नई सेल्टोस में मिलने वाले Hill Hold Control के फायदे
हिल असिस्ट कंट्रोल या हिल होल्ड कंट्रोल एक ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम होता है। यह सिस्टम चलती कार को घुमावदार या पहाड़ पर पीछे की ओर लुढ़कने से रोकने में मदद करता है। जिन कारों में यह फीचर नहीं होता वह ऊंचाई की तरफ जाते हुए ब्रेक और क्लच छोड़ते ही वापस पीछे की तरफ जाने लगती हैं। ऐसा नहीं हो इसके लिए आपको अपना एक पैर एक्सीलेटर पर रखना होता है।
इस फीचर से क्या हैं फायदें
हिल-होल्ड कंट्रोल से हमें खराब और दुर्गम पहाड़ी वाले रास्तों में वाहन चलाने में आसानी होती है। वाहन के घिसकने, फिसलने की स्थिति में यह एक सुरक्षित ड्राइविंग कंडिशन तैयार करता है। नए ड्राइवर अकसर पहाड़ों पर हादसों का शिकार हो जाते हैं जिनके लिए यह फीचर काफी हेल्पफुल है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines