Kia Seltos: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने पिछले कुछ सालों में इंडियन कार बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कंपनी की धाकड़ एसयूवी Selto ऑल टाइम हाई सेल कार है। अब किआ ने हाल ही में इसका अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। शानदार फीचर्स के साथ यह कार शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है।
कार में यात्री सुरक्षा के लिए यह जानदार फीचर्स
कार में यात्रियों की सुरक्षा को प्रायोरिटी दी गई है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS), 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, दिया गया है। ADAS प्रणाली कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।
फाइल फोटो
2023 Kia Seltos को यह पांच फीचर्स बनाते हैं अलग
2023 Kia Seltos में किसी महंगी एसयूवी कार की तरह पैनोरमिक सनरूफ, ट्विन स्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एप्पल और एंड्रॉइड ऑटो कारप्ले जैसे धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील का ऑप्शन है।
कार का डीजल बेस वेरिएंट 12 लाख रुपये रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा
जानकारी के अनुसार कार का सबसे सस्ता पेट्रोल वर्जन Kia Seltos HTE 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसी तरह कार का डीजल बेस वेरिएंट Kia Seltos 12 लाख रुपये रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।
महज 25 हजार टोकन अमाउंट पर कार की बुकिंग
कंपनी Kia Seltos में टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर करती है। जिसका बेस वेरिएंट Kia Seltos HTK+ 15 लाख रुपये रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह वेरिएंट 6- स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। बता दें कंपनी महज 25 हजार का टोकन अमाउंट पर अपनी इस कार की बुकिंग ले रही है।
बाजार में Hyundai Creta और Maruti Brezza से मुकाबला
कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम मिलेगा। इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्सूबलेस टायर मिलेंगे। बाजार में यह Hyundai Creta, maruti brezza, Volkswagen Taigun, Urban Cruiser Hyryder और Grand Vitara को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
10 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
15 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines