हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस धांसू कार की हो रही धड़ाधड़ बिक्री, 20 की माइलेज और कीमत 11 लाख

विज्ञापन
Kia Seltos

KIA: किआ मोटर्स अपनी किफायती कारों में लग्जरी फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। बीते अगस्त में कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Seltos की सबसे अधिक यूनिट्स की सेल हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले महीने Kia Seltos की कुल 10,698 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अगस्त 2022 में यह संख्या 8652 यूनिट्स थी।

सोनेट की 4120 यूनिट्स की बिक्री

अगस्त 2023 में दूसरे नंबर पर kia carens रही। इसकी कुल करीब 4,359 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि साल 2022 अगस्त में यह संख्या 5558 थी। इसके अलावा अगस्त 2023 में तीसरे नंबर पर सोनेट की 4120 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद EV6 42 यूनिट्स बिकीं।

Kia Seltos

विज्ञापन

kia carens की 6002 यूनिट्स की सेल हुई

जानकारी के अनुसार बीते जुलाई 2023 में Kia Seltos की कुल 9740 यूनिट्स की सेल हुई। इसके बाद जुलाई 2023 में kia carens की 6002 यूनिट्स, सोनेट की 4245 यूनिट्स की बिक्री हुई। EV6 की इस माह 15 यूनिट्स बिकीं थी। EV6 कंपनी की हाई रेंज कार है। सिंगल चार्ज में यह कार 708 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है।

Kia Sonet में 1.2-लीटर का इंजन

Kia Sonet की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 18.4 kmpl की माइलेज देती है और इसमें 392 लीटर का बूट स्पेस है। यह कार शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में
10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

Kia Sonet

Kia Seltos में 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन

Kia Seltos में 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड देने में मदद करता है। यह कार 144 Nm का टॉर्क देती है। कार में 115 PS की पावर के साथ 2 व्हील ड्राइव दिया गया है। डीजल इंजन में यह कार 20.7 kmpl की माइलेज देती है और पेट्रोल में 17 kmpl की माइलेज देती है।

विज्ञापन

433 लीटर का बूट स्पेस

हाल ही में Kia Seltos का नया अपडेट वर्जन लॉन्च हुआ है। यह कार बाजार में MG Astor, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun से मुकाबला करती है। इसमें 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola