2023 Kia Seltos: किआ ने अपनी धांसू कार सेल्टोस का अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 14 जुलाई से इसकी बुकिंग खुलेगी। नई किआ सेल्टोस का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस नई कार में कंपनी ने 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर किया है।
1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन को जारी रहेगा
इससे पहले पुरानी सेल्टोस में 1.4- लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आता था। इसके अलावा कंपनी इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन को जारी रखेगी। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे कंपनी की यह धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है।
फाइल फोटो
नई कार में मिलेगा टाइगर नोज ग्रिल
नई Kia Seltos में कंपनी ने फ्रंट ग्रिल का आकार बढ़ा दिया है। इसे टाइगर नोज ग्रिल कहते हैं। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। कार में एलईडी स्प्लिट हेडलाइट्स में भी बदलाव किया गया है। कार का नया टर्बो इंजन यह दमदार इंजन160 PS की पावर और 253 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
फाइल फोटो
कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
2023 Kia Seltos में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, 360 डिग्री कैमरा और अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) मिलेगा। इसके फ्रंट बम्पर के अंदर लगे तीन पॉड फॉग लैंप मिलेंगे। कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम
फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, कनेक्टेड टेलीमैटिक्स, टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम मिलेगा। इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्सूबलेस टायर मिलेंगे। यह कंपनी की लॉन्ग रूट कार है। इसमें बड़ा बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है।
बाजार में इन कारों से होगा मुकाबला
बाजार में यह कार Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Urban Cruiser Hyryder और Grand Vitara को टक्कर देती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये एक्स शेरूम में मिलेगी।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines