2023 Kia Seltos: किआ ने अपनी धांसू कार सेल्टोस के अपडेट वर्जन की बुकिंग 14 जुलाई 2023 से शुरू कर दी है। नई किआ सेल्टोस का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस नई कार में कंपनी ने 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर किया है।
25 हजार का टोकन अमाउंट देकर बुकिंग
आप 25 हजार का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। किआ इंडिया ने अपने अनंतपुर प्लांट में नई सेल्टोस की पहली यूनिट का प्रोडक्शन किया है। कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, कनेक्टेड टेलीमैटिक्स, टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम मिलेगा।
फाइल फोटो
2023 Kia Seltos में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग
2023 Kia Seltos में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, 360 डिग्री कैमरा और अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) मिलेगा। इसके फ्रंट बम्पर के अंदर लगे तीन पॉड फॉग लैंप मिलेंगे। कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन जारी रहेगा
फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी अगले दो माह के भीतर इसकी डिलीवरी शुरू कर देगी। बता दें इससे पहले पुरानी सेल्टोस में 1.4- लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आता था। इसके अलावा कंपनी इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन को जारी रखेगी।
कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम
कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे। इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्सूबलेस टायर मिलेंगे। यह कंपनी की लॉन्ग रूट कार है। इसमें बड़ा बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी का इन कारों से मुकाबला
कंपनी की यह धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Urban Cruiser Hyryder और Grand Vitara को टक्कर देती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये एक्स शेरूम में मिलेगी।
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 hr agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 hr agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
3 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
6 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
8 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines