नई Kia Seltos की हो रही दबा के बुकिंग, जानें इसमें क्या फीचर्स हैं हटके?
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
2023 Kia Seltos: किआ सेल्टोस के अपडेट वर्जन का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते 14 जुलाई को कंपनी ने अपनी इस धाकड़ एसयूवी की बुकिंग लेनी शुरू की है। जानकारी के अनुसार अब तक इस कार के 14 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है।
नई कार में कंपनी ने 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर किया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। आप 25 हजार का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Urban Cruiser Hyryder और Grand Vitara को टक्कर देती है।
फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी अगले दो माह के भीतर इसकी डिलीवरी शुरू कर देगी। कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, कनेक्टेड टेलीमैटिक्स, टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम मिलेगा।
2023 Kia Seltos में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) मिलेगा। इसके फ्रंट बम्पर के अंदर लगे तीन पॉड फॉग लैंप मिलेंगे। कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे।
इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्सूबलेस टायर मिलेंगे। यह कंपनी की लॉन्ग रूट कार है। इसमें बड़ा बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की यह धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये एक्स शेरूम में मिलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: