2023 Hyundai Verna: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय बाजार में Hyundai Verna का 2023 वर्जन मंगलवार को लॉन्च हो गया। नई जनरेशन यह कार पहले से ज्यादा आक्रामक डिजाइन और मजबूत सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार 19Kmph की माइलेज देगी।
कीमत के साथ बढ़ाए गए फीचर्स
कंपनी के अनुसार नया वर्जन अब शुरूआती कीमत 10.89 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगा। बता दें कार की बुकिंग कंपनी ने कुछ समय पहले ही शुरू कर दी थी। लोग 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप पर इसे बुक कर सकते हैं।
कार की लंबाई पहले से बढ़ी है
2023 Hyundai Verna 4 वेरिएंट ऑप्शन EX, S, SX और SX (O) में बाजार में उतारी गई है। कार कुल 9 कलर ऑप्शन में मिलेगी। कार की लंबाई पहले से बढ़ी है। नई कार 4535mm लंबी, 1765mm चौड़ी और 1475mm ऊंची है। कार का व्हीलबेस 2670mm है और 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम है। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं।
दमदार इंजन के साथ देगी आरामदायक सफर का मजा
2023 Hyundai Verna में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 113bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
कार में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
कार में ADAS टेक्नोलॉजी, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन फॉलोइंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सेफ्टी फीचर्स भी हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
10 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
11 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
15 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
16 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
16 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines