2023 Hyundai i20: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी अपनी धांसू मिग सेगमेट कार i20 का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। शुक्रवार को इस नई कार की एक झलक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इसका एक टीजर जारी हुआ है। दरअसल, कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार के फ्रंट ग्रिल का फोटो जारी किया गया है।
नए लुक में मिलेगी यह हैचबैक कार
2023 Hyundai i20 नए ग्रिल के साथ बेहद डैशिंग लुक दे रही है। जल्द ही इस धाकड़ हैचबैक कार का अपडेट वर्जन लॉन्च होगा। हालांकि फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की लॉन्च डेट और कीमत के बारे मे कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
नए ग्रिल के साथ मिलेगा अपडेट वर्जन
2023 Hyundai i20 के फ्रंट बम्पर में अब दोनों तरफ दो बड़े तीर के आकार के इनलेट दिए गए हैं। इसके फ्रंट को पहले से चौड़ा बनाया गया है, जो कंपनी की वरना के फ्रंट की तरह दिखता है। कार के निचले हिस्से में कंट्रास्ट ब्लैक फिनिश दी गई है।
एलईडी लाइट और अलॉय व्हील
इसमें सभी एलईडी लाइट मिलती हैं। इसमें 2डी डिज़ाइन, फॉक्स रियर डिफ्यूज़र, रिपोज़िशन रिफ्लेक्टर और पीछे के बम्पर में डुअल-टोन फिनिश दी गई है। इसमें अलॉय व्हील मिलेंगे और अनुमान है कि कंपनी नए डुअल टोन दे सकती है।
Hyundai i20 facelift में डुअल डैशकैम मिलेगा
Hyundai i20 facelift में डुअल डैशकैम दिया जा रहा है। इससे सड़क पर चलते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। जिससे कार चोरी और सड़क हादसे की रोकथाम करने में मदद मिलेगी। इसमें डिजिटल कलस्टर, सेफ्टी के लिए ADAS और एयरबैग जैसे धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं।
2023 Hyundai i20 में 83 hp की पावर
2023 Hyundai i20 में 83 hp की पावर मिलती है। कार में 1.2-लीटर का धाकड़ इंजन ऑफर किया जाता है। कार में थ्री सिलेंडर इंजन है और इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। अनुमान है कि इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किया जाएगा।
21 kmpl की माइलेज
बाजार में यह कार Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, और Tata Altroz से मुकाबला करेगी। फिलहाल बाजार में मौजूद इस कार के पुराने मॉडल में एयर प्यूरीफायर और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स हैं। पुरानी कार में 21.0 kmpl की माइलेज मिलती है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines