हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Honda ले आया 'मिडिल क्लास' की सुपर बाइक, 30 की माइलेज और फीचर्स शानदार

विज्ञापन
2023 Honda CB300F launched

2023 Honda CB300F: न्यू जेनरेशन को हाई स्पीड और स्टाइलिश बाइक पसंद हैं। होंडा ने अपनी Honda CB300F का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इसमें Sports Red, Mat Marvel Blue Metallic और Mat Axis Grey Metallic तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

सड़क पर 160 kmph की टॉप स्पीड

इस बाइक में फिलहाल केवल एक वेरिएंट Deluxe Pro मिलता है। 2023 Honda CB300F में धांसू 293cc इंजन मिलता है। यह सिंगल सिलेंडर इंजन सड़क पर 160 kmph की टॉप स्पीड देता है। इस बाइक में 24 bhp की पावर और 25.6 Nm का टॉर्क मिलता है।

 

2023 Honda CB300F launched petrol bike

विज्ञापन

दिया गया है असिस्ट स्लीपर क्लच 

2023 Honda CB300F बाजार में शरुआती कीमत 1.7 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इस पावरफुल बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें असिस्ट स्लीपर क्लच दिया गया है। बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में USD फ्रोक और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन

इस दमदार बाइक में ओडीओ, टैकोमीटर, फ्यूल लेवल, ट्विन ट्रिप मीटर, गियर स्थिति इंडिकेटर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस बाइक में ऑल एलईडी लाइटिंग, होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम और होंडा का सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HTSC) का फीचर है।

विज्ञापन

2023 Honda CB300F launched petrol bike

14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

बाइक का कुल वजन 153 kg है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। 2023 Honda CB300F में 14.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट हाइट 789 mm है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं।

विज्ञापन

बाइक में एयर कूल्ड इंजन है

बाइक में सिंगल पॉड हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्प्लिट स्टाइल सीट मिलती हैं। बाइक में फुल LED लाइटिंग और डिजिटल कलस्टर दिया गया है। ब्यूटूथ के साथ बाइक में म्यूजिक कंट्रोल और वॉयस नेविगेशन मिलता है। इसमें एयर कूल्ड इंजन आता है। यह डैशिंग बाइक महज 7 सेकंड में 0  से 100 kph की स्पीड पकड़ लेती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola