4 लाख से कम कीमत में मिलेगी यह क्यूट इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

2023 Bajaj Qute electric car

2023 Bajaj Qute electric car

विज्ञापन

2023 Bajaj Qute: हर किसी को इलेक्ट्रिक कार पसंद है। लेकिन फिलहाल इनकी ऊंची कीमत होने के चलते हर कोई इसे खरीद नहीं पाता। इसी अड़चन को दूर करने के लिए बजाज अपनी क्यूट कार Bajaj Qute का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है। फिलहाल इसका मौजूद वर्जन केवल कमर्शियल यूज के लिए उपलब्ध है।

सिटी की रानी है यह कार 

कंपनी ने बीते जनवरी 2023 में अपनी नई Bajaj Qute का सरकार से अप्रूवल लिया है। 2023 Bajaj Qute में 451 kg का वजन मिलेगा। मेट्रो सिटी में संकरी गलियों व भीड़भाड़ वाली जगहों में इस कार को चलाना आसान होगा। बजाज ने इसे 2018 में 2.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में पेश किया था। अनुमान है कि नई Qute (RE60) 3.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

विज्ञापन
2023 Bajaj Qute electric car

2023 Bajaj Qute electric car

70 km/h की टॉप स्पीड

यह 4 सीटर कार होगी। इसमें फिक्स रूफ, आरामदायक सस्पेंशन और 70 km/h की टॉप स्पीड मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 12.8 bhp की पावर मिलेगी। यह कार सीएनजी में भी ऑफर की जा सकती है। कार में स्लाइडिंग विंडो होंगे। कार में 216 cc का सिंगल सिलेंडर हाई पावर इंजन मिलेगा।

2023 Bajaj Qute electric car

2023 Bajaj Qute electric car

विज्ञापन

कार में 16.1 Nm का टॉर्क मिलेगा

कार में 16.1 Nm का टॉर्क मिलेगा। कंपनी की यह 5-स्पीड कार है, इसमें रिवर्स गियर के साथ ‘H’ पैटर्न गियरबॉक्स दिया गया है। इस स्मार्ट कार में 20 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। बाजार में इसका Maruti Alto से मुकाबला होगा। जानकारी के अनुसार Maruti Alto K10 में 998 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है।

2023 Bajaj Qute electric car

2023 Bajaj Qute electric car

विज्ञापन

6 मोनोटोन कलर ऑप्शन

Maruti Alto K10 में Std (O), LXi, VXi और VXi+ चार वेरिएंट मिलते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस धांसू कार में 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 24.9 kmpl तक माइलेज मिलती है। कार में 214 लीटर का बूट स्पेस है। Maruti Alto K10 में 65.71 Bhp की पावर मिलती है। यह हाई डिमांड कार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ