भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातर तेजी से बढ़ रही है । नये-नये मॉडल के आने से ग्राहकों के पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। इस समय हर बजट और रेंज के हिसाब आपको इलेक्ट्रिक कारें आसानी से मिल जाएंगी। इस समय MG Windsor EV ग्राहकों को खूव पसंद आ रही है। 6 महीने से इस इलेक्ट्रिक कार को ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है। MG ने बताया कि 6 महीने में Windsor EV की 20,000 यूनिट बिक चुकी हैं। यह कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
कीमत और ऑफर्स
MG Windsor EV की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन, इस कीमत में बैटरी की लगात शामिल नहीं है। MG अपनी EV रेंज के लिए BaaS प्रोग्राम लेकर आई है। इसके जरिए ग्राहक बैटरी को अलग से किराए पर ले सकते हैं। जिसके लिए 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आपको पैसा देना होगा। कीमत के मामले में यह SUV बेहतर ऑप्शन है। इस गाड़ी ने अपने डिजाइन, रेंज, स्पेस और कीमत के दम पर ग्राहकों को लुभा रही है।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने किया स्टॉक क्लियर, 4 लाख का दिया बंपर डिस्काउंट, जानिए किस मॉडल पर होगी कितनी बचत
332 किलोमीटर की रेंज
बैटरी और रेंज की बात करें तो MG Windsor EV में 38kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 45kW DC चार्जर और फास्ट चार्जिंग से लैस है। सिंगल चार्ज में 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है । फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से बैटरी सिर्फ 55 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
सबसे आरामदायक सीटें
Windsor EV की सीटें और स्पेस इसके प्लस पॉइंट्स हैं। इस कर में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, इसके साथ ही इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: आ गई हीरो की नई पैशन प्लस, खरीदने से पहले जानिए क्या नया और खास है इसमें
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
20 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines