हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कर लो तैयारी! पूरी फैमिली के लिए आ रही हैं ये दो शानदार कारें, कीमत और फीचर्स हुए लीक

MG से लेकर Kia अपनी नई कारें भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। JSW MG मोटर इंडिया विंडसर EV को पेश करेगी, जो अब बड़े बैटरी पैक के साथ आएगी। वहीं किआ कैरेंस को नए अवतार में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मई (May 2025) का महीना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। MG से लेकर Kia अपनी नई कारें भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। JSW MG मोटर इंडिया विंडसर EV को पेश करेगी, जो अब बड़े बैटरी पैक के साथ आएगी। वहीं किआ कैरेंस को नए अवतार में लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं इन दोनों कारों में क्या खास और नया देखने को मिलेगा।

MG Windsor EV Long-Range

JSW MG मोटर इंडिया विंडसर EV भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यह सच में वैल्यू फॉर मनी है। इस गाड़ी में ना सिर्फ स्मार्टलुक है, बल्कि एडवांस्ड फीचर्स और विशाल केबिन भी देखने को मिलता है। लेकिन इसकी रेंज थोड़ी कम लगती है। लेकिन अब विंडसर EV नए अवतार में आ रही है। नई विंडसर EV को लंबी रेंज के साथ लॉन्च किया जा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अब इस कार में 50.6kWh का बैटरी पैक मिलेगा और इसकी रेंज 460km (CLTC) होगी जोकि उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगी जो एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं। भारत में लंबी रेंज वाली नई विंडसर EV को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्याद हो सकती है। इसमें सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

2025 Kia Carens

MPV सेगमेंट में Kia अपनी Carens को नए अवतार में लेकर आ रही है। उम्मीद है कि नए मॉडल को अगले महीने लॉन्च किआ जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 मई को इस गाड़ी से पर्दा उठेगा। भारत में इसे 1.5L पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लाएगा जायेगा, जो 6 स्पीड मैन्युअल, 6 स्पीड iMT और 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगी। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और Level 2 ADAS की सुविधा मिलेगी। इस कार की कीमत 11 लाख से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज, बेहद कम कीमत, ये हैं सबसे सस्ती CNG कारें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें