GST on Used Cars: जीएसटी काउंसिल की 55वीं मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ऑटो कंपनी और डीलर से सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 18% GST लगेगा। ऐसे में मिडिल क्लास के लिए यह एक नई चिंता का विषय बन गया है। सेकंड हैंड कार वो लोग खरीदते हैं जिनका बजट नई कार खरीदने का नहीं होता। ऐसे में 18% GST के चलते अब पुरानी कार खरीदना भी जेब पर भारी पड़ने वाला है। वहीं 1 जनवरी, 2025 से नई कार खरीदना भी महंगा हो जाएगा, क्योंकि लगभग सभी कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में 4% तक का इजाफा करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में 31 दिसंबर तक कार खरीदने का बढ़िया मौका है क्योंकि डिस्काउंट के साथ आपको पुरानी कीमत में ही कार मिलेगी।
12% की जगह 18% लगेगा टैक्स
GST कांउसिल ने 55वीं बैठक में सेकंड हैंड कारों पर लगने वाले टैक्स को 12% से बढ़ाकर 18% करने का फैसला किया है। काउंसिल की तरफ से नए रेट ओल्ड व्हीकल सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों या डीलर्स की ओर से खरीदे जाने वाले वाहनों पर ही लागू होंगे।
यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, इस साल लॉन्च हुई सबसे ज्यादा पैसे बचाने वाली कारें
ऐसे नहीं लगेगा GST
अगर आप सीधे अपनी पुरानी कार बेच रहे हैं, तो आपको GST नहीं देना पड़ेगा। इसे में आप अपनी गाड़ी की सही वैल्यू पता करने के बाद ही बेचें। सेकंड हैंड कारों पर GST की नई दर पर्सनल खरीदारों पर लागू नहीं होगी। पुरानी कारों पर GST की नई दर पर्सनल खरीदारों पर लागू नहीं होगी। यानी अगर आप किसी से डायरेक्ट पुरानी कार खरीदते हैं, तो आपको 18% GST की बजाय 12%ही टैक्स देना होगा। लेकिन पुरानी कार बेचने पर भी आपको 18% GST देना होगा।
वहीं नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर आपको 5% GST देना होगा। GST रेट बढ़ने से नई और पुरानी कारों की कीमतों के बीच का अंतर कम हो सकता है। लेकिन नए साल में पुरानी कारों की बिक्री जरूर प्रभावित हो सकती है। आसान भाषा में समझें तो अब देश में सेकेंड कारों की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। और जो आम आदमी पुरानी सस्ती समझकर खरीदता है उनकी जेब पर असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Hero की इस बाइक से ग्राहकों ने बनाई दूरी, बिक्री में 50% की हुई गिरावट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
6 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
10 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines