Ather Energy ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देने औए ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए एथर ने अपना नया स्कूटर पेश किया है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत अलग होगी। फुल चार्ज में यह स्कूटर 161 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। अब आपको यह स्कूटर क्यों खरीदना चाहिए? आइये जानते है 3 बड़े कारण…
कीमत (एक्स-शोररूम)
- Delhi: Rs 1,48,047 रुपये
- Bengaluru: Rs 1,45,999 रुपये
- Mumbai:Rs 1,48,258 रुपये
- Chennai:Rs 1,47,312 रुपये
नए 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी भी इसी महीने से शुरू होगी। इस स्कूटर की कीमत ठीक है जो आपकी पॉकेट पर ज्यादा असर नहीं डालेगी। यह एक वजह है कि आपको इस स्कूटर के बारे में विचार करना चाहिए।
बैटरी और रेंज
Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7kWh का बैटरी पैक लगा है जो 161km तक की रेंज (IDC रेंज) ऑफर करता है। अब डेली यूज़ के लिए यह स्कूटर काफी किफायती साबित हो सकती है। अगर आप रोजाना 30-50 किलोमीटर आना-जाना टू-व्हीलर से करते हैं तो भी यह स्कूटर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस स्कूटर को 80% चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लगता है।
फीचर्स
नए 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें 7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, साथ ही ब्लूटूथ की सुविधा भी इसमें दी गई है। टर्न बाय टर्न इंडिकेटरम, ऑटो होल्ड, एलेक्सा, Fall सेफ और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल की सुविधा इस स्कूटर में आपको मिलेगी। इसमें 3 राइड मोड्स मिलते हैं जिसमें Eco, Eco, Ride और Sport मोड्स शामिल हैं।
आपको क्यों खरीदना चाहिए नया 450S इलेक्ट्रिक
कीमत, ड्राइविंग रेंज और फीचर्स के मामले में यह स्कूटर वैल्यू फॉर मनी है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप पूरे हफ्ते 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करते हो तो यह स्कूटर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Hero और Honda की 3 नई बाइक्स जल्द होंगी लॉन्च! देखिये लिस्ट
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
21 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
22 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines