Mahindra THAR EV: महिंद्रा थार इंडिया में अलग ही क्रेज रखती है। कंपनी की इस धाकड़ कार की हाई डिमांड के चलते दो माह से अधिक की वेटिंग है। लेकिन महिंद्रा आगामी 15 August पर बड़ा धमाका करने जा रही है। इस दिन वह अपनी दो धाकड़ गाड़ियों को नए रूप रंग में लेकर आ रही है।
Mahindra Scorpio N Pick-Up से उठेगा पर्दा
जानकारी के अनुसार कंपनी इस दिन एक Mahindra Scorpio N Pick-Up और दूसरा अपनी THAR का EV वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने इस बड़े ईवेंट के लिए साउटा अफ्रीका को चुना है। इंडिया कार निर्माता कंपनी उस दिन ग्लोबल मार्केट में अपने इन दो नई कारों से पर्दा उठाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=sRZoeHonH5w
Mahindra THAR EV की कीमत 20 से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम
सोशल मीडिया पर कंपनी ने अपनी इन दो नई गाड़ियों के टीजर जारी किए है। हालांकि कंपनी ने अभी इनके पावरट्रेन और लुक्स के बारे मे अधिक खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra THAR EV की कीमत 20 से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। अभी इसका पेट्रोल वर्जन शुरुआती कीमत 10.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
कार में 4 Wheel ड्राइव होगा
Mahindra THAR EV लोगों को ऑफ रोडिंग में अलग ही मजा देगी। पेट्रोल और डीजल के मुकाबले इस कार में साइलेंट साइलेंसर मिलेगा, जिससे इसमें आवाज कम होगी। कार में 4 Wheel ड्राइव होगा। जिससे खराब रास्तों पर आगे और पीछे के पहिए दोनों हाई पावर जेनरेट करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=sRZoeHonH5w
open roof और कवर्ड दोनों मॉडल
इतना ही नहीं इसके लुक्स को पहले से और अट्रैक्टिव बनाया गया है। इसमें नए कलर ऑप्शन और डुअल टोन कलर भी मिलने का अनुमान है। Mahindra THAR EV में चार सीट मिलेंगी। इसमें open roof और कवर्ड दोनों मॉडल का ऑप्शन दिया जा सकता है।
2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra Scorpio N Pick-Up में भी 4 व्हील होगा। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह कार सड़क पर 203 bhp की पावर देगी। अनुमान है कि यह 12 से 22 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
5 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
7 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines