1 लाख में घर ले जाएं 13 सीटर यह कार, 17 kmph की है माइलेज, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Force Trax Cruiser
Edited By Amit Kasana

Force Trax Cruiser
Cars in 1 lakh: अकसर कार खरीदते हुए हम पहले उसकी कीमत, फिर माइलेज और आगे फीचर्स, सीटिंग कैपेसिटी देखते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए Force Motors ने भारतीय कार बाजार के लिए अपनी Trax Cruiser बनाई है। यह सिटी और ग्रामीण दोनों जगह की सड़कों पर चलाने के लिए बनाई गई है। इसमें एक साथ 13 लोग सफर कर सकते हैं और इसकी माइलेज 17 kmph है। जो इस सेग्मेंट की अन्य कारों से काफी अधिक है।
Trax Cruiser शुरूआती कीमत 13.32 लाख से 14.95 लाख रुपये तक एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार ट्रेड वेबसाइट के मुताबिक एक लाख रुपये डाउन पेमेंट में आप इसे अपने घर ले जा सकते हैं। इसके बाद 60 माह में आसान किस्तों में बाकी की रकम दी जा सकती है। जिस पर 8 फीसदी ब्याज लगेा और प्रतिमाह 24976 रुपये की किस्ते पड़ेगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन अवधि पर इसमें बदलाव संभव हैं।

कार में 2596 cc का दमदार इंजन है। कार में 63.5 litre का बड़ा फ्यूल टैंक है जो लॉन्ग रूट पर जाने के लिए बिलकुल मुफीद है। कार की लंबाई 5120 mm, चौड़ाई 1818 mm और ऊंचाई 2027 mm है। कार में 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है जिससे उबड़-खाबड़ रास्तों पर ज्यादा झटके नहीं लगते।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: