भारत में हर महीने 100cc बाइक्स की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। अकेले हीरो मोटोकॉर्प ही अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक की 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच देती है। दरअसल एंट्री लेवल बाइक्स इसलिए भी पसंद की जाती हैं क्योंकि इनकी मेंटेनेंस कॉस्ट कम आती हैं। इसके अलावा भी कई और कारण हैं जिनकी वजह से ये बाइक्स भारत में खूब बिकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्यों यह सेगमेंट आज भी सबसे बड़ा है ?
कीमत का कम होना
100cc इंजन वाली बाइक खरीदने का पहला कारण तो ये है कि इनकी कीमत कम होती है। जिसकी वजह से हर कोई इन्हें आसानी से खरीद सकता हैं। 60 हजार रुपये से इनकी कीमत शुरू होती है। जबकि 125cc बाइक्स एक लाख रूपये तक जाती है।
कम मेंटेनेंस
100cc बाइक में छोटा इंजन लगा होता है जिसकी वजह से यह इंजन कम खर्चीला होता है और इसकी मेंटेनेंस भी कम रहती है। इतना ही नहीं इनके पार्ट्स भी सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं।
ज्यादा माइलेज
अगर आप डेली 40-50 किलोमीटर या इससे भी ज्यादा की दूरी बाइक से करते हैं तो आपके लिए 100cc इंजन वाली बाइक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।100cc बाइक की माइलेज 50 kmpl से लेकर 110 kmpl तक जा सकती है।
कम वजन
100cc बाइक्स का वजन कम होता है जिसकी वजह हैवी ट्रैफिक में आसानी से चला सकते हैं और कोई दिक्कत नहीं होती। कम वजन होने की वजह से इन बाइक्स को आप आसानी से पार्क भी कर सकते हैं।
आसन राइड
100cc को ख़रीदने का एक और कारण ये भी है कि इन्हें चलाना मजेदार रहता है। बड़े इंजन वाली बाइक्स की तुलना में हैंडल बार हल्का होता है। क्लच और गियर भी आसानी से शिफ्ट होते हैं। कुल मिलाकर इजी राइड के चलते इन बाइक को लोग खूब खरीदते हैं।
यह भी पढ़ें: Kia की इस SUV में आई बड़ी खराबी, बिना एक्सीडेंट के खुल सकते हैं Airbags, लग सकती है भयंकर चोट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines