---विज्ञापन---

ऑटो

BMW की सबसे महंगी EV i7 ने बनाया नया रिकॉर्ड, भारत में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी सेडान

लग्जरी, टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन BMW i7 ने भारत में 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी पूरी कर ली है. 603 किमी की रेंज, 8K थिएटर स्क्रीन और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ यह इलेक्ट्रिक सेडान अमीरों की पहली पसंद बनती जा रही है.

BMW i7 Sales India: BMW i7 ने भारत में इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान सेगमेंट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने पुष्टि की है कि देश में BMW i7 की 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी पूरी हो चुकी है. शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और 603 किमी तक की लंबी रेंज के साथ यह कार अब BMW की सबसे सफल हाई-एंड इलेक्ट्रिक पेशकश बन चुकी है. BMW i7 की 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी एक अहम मील का पत्थर है. इलेक्ट्रिक सेडान के तौर पर इसे भारतीय ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. यह उपलब्धि दिखाती है कि लग्जरी EV सेगमेंट में BMW की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है.

फ्यूचरिस्टिक और दमदार एक्सटीरियर डिजाइन

BMW i7 का डिजाइन इसे बाकी लग्जरी सेडान से अलग बनाता है. इसके बोल्ड प्रपोर्शन्स और मॉडर्न लुक पहली नजर में ध्यान खींचते हैं. स्प्लिट हेडलैंप सेटअप में ऊपर की तरफ स्लिम DRLs दिए गए हैं, जबकि Swarovski से तैयार BMW Crystal Headlights और Illuminated Iconic Glow किडनी ग्रिल रात में इसकी रोड प्रेज़ेंस को और खास बना देते हैं.

---विज्ञापन---

टेक्नोलॉजी से भरपूर प्रीमियम केबिन

कार का इंटीरियर पूरी तरह से हाई-टेक और लग्जरी पर फोकस करता है. केबिन के सेंटर में BMW Interaction Bar दी गई है. इसके साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें नेविगेशन, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और ऑगमेंटेड व्यू जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

---विज्ञापन---

रियर सीट्स में थिएटर जैसा अनुभव

BMW i7 की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर पैसेंजर्स के लिए मिलने वाला कम्फर्ट है. इसमें 31-इंच की 8K BMW Theatre Screen दी गई है, जो Amazon Fire TV के साथ आती है और सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलती है. Executive Lounge Seating फ्रंट पैसेंजर सीट के पीछे 42.5 डिग्री तक रिक्लाइन होती है. Merino लेदर अपहोल्स्ट्री, मसाज फंक्शन और सीट वेंटिलेशन सफर को बेहद आरामदायक बनाते हैं.

---विज्ञापन---

पैनोरमिक ग्लास रूफ और शानदार एम्बिएंस

केबिन का माहौल और बेहतर बनाने के लिए Panorama Glass Roof Sky Lounge दिया गया है. इसमें पूरी तरह कस्टमाइज़ेबल LED लाइटिंग मिलती है, जो रात के समय कार के अंदर एक प्रीमियम और सुकून भरा माहौल तैयार करती है.

---विज्ञापन---

दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस

BMW i7 eDrive50 में पांचवीं पीढ़ी की BMW eDrive टेक्नोलॉजी दी गई है. यह इलेक्ट्रिक सेडान 449 hp की पावर और 650 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इसकी बदौलत कार सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

---विज्ञापन---

चार्जिंग ऑप्शन और रेंज

BMW i7 में 101.7 kWh का बड़ा लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है. WLTP सर्टिफाइड रेंज 603 किमी तक की है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी भरोसेमंद बनाती है. घर या ऑफिस के लिए 11 kW AC चार्जर मिलता है, जबकि 22 kW सिस्टम से चार्जिंग समय और कम हो जाता है. फास्ट DC चार्जिंग सपोर्ट 195 kW तक का है, जिससे बैटरी 10 से 80 प्रतिशत सिर्फ 34 मिनट में चार्ज हो जाती है.

---विज्ञापन---

BMW इंडिया का बयान

BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बराड़ ने इस उपलब्धि पर कहा कि BMW i7 सिर्फ एक लग्जरी सेडान नहीं है, बल्कि यह ‘Forwardism’ की सोच को दर्शाती है. उनके मुताबिक 1,000 यूनिट्स की डिलीवरी यह साबित करती है कि ग्राहक एडवांस डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बिना समझौते वाली लग्जरी को पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

भारत में उपलब्ध वेरिएंट्स

BMW i7 भारत में दो वेरिएंट्स में बेची जाती है. इसमें eDrive50 M Sport और हाई-परफॉर्मेंस M70 xDrive शामिल हैं. दोनों ही मॉडल्स बड़े बैटरी पैक और एडवांस इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो इसे भारत की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान में से एक बनाते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्रैश टेस्ट में मुंह के बल गिरी Toyota की ये कार, सेफ्टी के नाम पर मिले सिर्फ 2 स्टार

First published on: Jan 30, 2026 09:17 AM

BMW
End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola