हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GST 2.0 के बाद इन 5 बाइक की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट, दिवाली पर खरीद कर बचाएं हजारों रुपये

हालिया GST सुधार के बाद भारत में बिक रही टॉप बाइकों की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है. TVS Apache, Kawasaki Ninja और Keeway V302C जैसी बाइक्स अब किफायती हो गई हैं. आइए जानते हैं इस बाइक की पूरी लिस्ट और नई कीमतें.

विज्ञापन
इन बाइकों की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट.

⁠Bikes With Biggest GST Price Cuts: भारत में बाइकों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. हाल ही में लागू हुई GST कटौती ने कई पॉपुलर बाइकों की कीमतों में भारी कमी ला दी है. छोटे बजट वाली बाइक्स से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट बाइक तक, अब ग्राहकों को अपने पसंदीदा मॉडल्स पर अच्छे खासे पैसे की बचत मिल रही है. TVS, Kawasaki, Keeway और Zontes जैसी ब्रांडेड बाइक्स अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं. आइए जानते हैं उन 5 बाइकों के बारे में जिनकी कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट आई है.

TVS Apache RR 310- कीमत में 24,310 रुपये की कटौती

TVS की यह फ्लैगशिप बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है- बेस वेरिएंट की कीमत अब 2.56 लाख और टॉप-स्पेक क्विकशिफ्टर वेरिएंट की कीमत 2.72 लाख रुपये हो गई है. कंपनी ने 20 साल पूरे होने पर एक लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है, जिसकी कीमत अब 3.11 लाख रुपये है.

Zontes 350T Adventure- कीमत में 25,400 रुपये की कटौती

Zontes 350T Adventure एक एडवेंचर बाइक है, जिसे 348cc इंजन के साथ पेश किया गया है. जीएसटी कटौती के बाद इसकी कीमत 3.25 लाख से घटकर 3.00 लाख रुपये हो गई है.

विज्ञापन

Kawasaki Ninja 300- कीमत में 26,000 रुपये की कटौती

Kawasaki Ninja 300 अब 3.17 लाख रुपये में उपलब्ध है. 296cc का यह एंट्री-लेवल स्पोर्ट बाइक एंट्री लेवल राइडर्स के लिए एक किफायती ऑप्शन बन गई है.

Keeway V302C- कीमत में 30,000 रुपये की कटौती

Keeway V302C एक क्रूजर बाइक है, जिसमें 298cc V-ट्विन इंजन लगा है. पहले 4.29 लाख रुपये की कीमत वाली बाइक अब 3.99 लाख रुपये में मिल रही है.

विज्ञापन

Kawasaki Versys-X 300- कीमत में 30,000 रुपये की कटौती

Kawasaki Versys-X 300 की कीमत अब 3.49 लाख रुपये है. यह वही 296cc इंजन इस्तेमाल करती है जो Ninja 300 में है, लेकिन थोड़े बदलाव के साथ. कीमत में कमी के कारण यह हमारी लिस्ट में टॉप पर है.

कई ऑफ-रोड मॉडल्स में भी भारी कटौती हुई है.

  • Kawasaki KX250– कीमत में 68,000 रुपये की कटौती, अब 7.79 लाख रुपये.
  • Kawasaki KX85– कीमत में 32,000 रुपये की कटौती, अब 3.88 लाख रुपये.

ये भी पढ़ें- दिवाली धमाका: कॉम्पैक्ट SUV पर मिल रही है 1.6 रुपये लाख तक की छूट, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola