Kia India: इंडियन कार बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है। लगातार कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी नई कारें पेश कर रही हैं। सरकारें भी ईवी चार्जिंग सेंटर को बढ़ावा दे रही है। इसी बीच किआ इंडिया के नेशनल सेल्स एंड मार्केटिंग हेड हरदीप सिंह बरार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्प्ष्ट कहा है कि अभी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना समझदारी नहीं है।
2025 तक इन स्थिति में सुधार होगा
एक मीडिया इंटरव्यू में हरदीप सिंह बरार से जब पूछा गया कि वर्तमान में वह इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में किस तरह की चुनौतियां देखते हैं? इस पर उनका जवाब था कि, “मौजूदा हालात को देखते हुए EV सेग्मेंट में कई बड़ी चुनौतियां हैं। हरदीप सिंह का मानना है कि समय के साथ ईवी सेगमेंट में हालत बदलेंगे और उम्मीद है कि, 2025 तक इन स्थितियों में काफी सुधार होगा। बता दें इलेक्ट्रिक गाड़ियां कम हैं तो लोगों के पास चुनाव करने के विकल्प भी कम हैं। पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कारें काफी महंगी हैं।
150 किलोवॉट की मोटर
जानकारी के अनुसार किआ जल्द ही अपनी ईवी कार EV9 लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक किआ सेल्टोस का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। Kia EV9 में कंपनी दो बैटरी पैक का विकल्प देगी। इसमें 76 किलोवॉट का बैटरी पैक मिलेगा, जो 201 बीएचपी की पावर देगी। इस पैक के साथ कार में 150 किलोवॉट की मोटर दी जा सकती है। यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 541 किलोमीटर तक चलेगी।
महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज
EV9 किआ की मोस्ट अवेटेड कार में से एक है। कार फास्ट चार्जर से महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia ने कार के फीचर्स और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। यह कार पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी।
क्लाइमेट कंट्रोल एसी जैसे कई फीचर्स होंगे
अनुमान है भारत में यह कार साल 2025 तक लॉन्च होगी। कार में एयरबैग, एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे। कार का इंटीरियर काफी स्पेशियस और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें आपको बड़ी स्क्रीन का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, एप्पल ऑटो और एंड्रॉयड कार प्ले, वायरलैस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल एसी जैसे कई फीचर्स होंगे।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
12 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines