Zodiac Signs: पति के लिए भाग्यशाली होती हैं इन 5 राशियों की महिलाएं, ये वाली राशि कहलाती है मां लक्ष्मी का रूप!

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 5 राशियां बताई गई हैं जो पति के भाग्य को खोलने वाली कहलाती हैं। आइए जानते हैं वो 5 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

Zodiac Signs Women of these 5 zodiac signs are lucky for their husband the third zodiac sign is said to be the form of Goddess Lakshmi

पति के लिए भाग्यशाली राशियां

Zodiac Signs: कहते हैं जन्म के साथ ही लड़की अपना भाग्य लेकर आते है। बेटियों को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जबकि, शादी के बाद भाग्य जन्म कुंडली के ग्रह नक्षत्र तय करते हैं। इसलिए कुंडली मिलान के बाद ही लड़के-लड़की की शादी होती है। हिंदू धर्म में पति-पत्नी के रिश्ते को शादी के बंधन में बंधने के बाद न सिर्फ पवित्र माना जाता है जबकि, एक दूसरे के भाग्य के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। शास्त्र में पत्नी को पति की अर्धांगिनी का दर्जा दिया गया है। इसका अर्थ पति का आधा अंग कहलाता है।

विज्ञापन

वैदिक शास्त्र में कुछ राशियों की महिलाओं का भाग्य उनके पति से जोड़ा जाता है। कहते हैं कि ऐसी राशियां है जो अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। आइए उन 5 राशियों की महिलाओं के बारे में जानते हैं जो ससुराल और पति दोनों के लिए भाग्यशाली कहलाती हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र (Venus) है, जो खुशी, धन, विलासिता, प्यार आदि के कारक ग्रह है। इस राशि की महिलाएं जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाओं का आनंद उठाती हैं। अपने पति के लिए भी इस राशि की महिला भाग्यशाली मानी जाती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कर्क राशि की महिला की जन्म कुंडली में अगर चंद्र ग्रह मजबूत स्थान पर होता है, तो ऐसी महिलाएं पति के लिए भाग्यशाली कहलाती हैं। इस तरह की कुंडली वाली महिला रंक को भी राजा बनाने की क्षमता रखती हैं। जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo) 

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो अगर जन्म कुंडली में मजबूत स्थान पर हो तो व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। इस राशि की महिला अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। शादी के बाद इस राशि की पत्नी अपने पति को हर कदम में सफलता दिला सकती हैं। करियर, व्यापार, नौकरी समेत हर क्षेत्र में सिंह राशि की महिलाएं अपने पति के लिए भाग्यशाली कहलाती हैं।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि की महिलाएं अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। इस राशि की महिला तो मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ये राशि अपने पति का भाग्य बदलने के साथ-साथ चमकाने के लिए भी जानी जाती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि की महिलाएं भी पति के लिए भाग्यशाली कहलाती हैं। इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और अपने पति के लिए इस राशि की महिला किस्मत खोलने वाली होती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ