Zodiac Personality Traits: 12 राशियों के चक्र में राशियों के स्वभाव और प्रकृति के अनुसार, कुछ राशियों को बेहद खर्चीला और मिजाज का आला दर्जे का शौकीन माना गया है. यह देखा गया है कि जब भी इनका मूड खराब होता है या तनाव में होते हैं, तो खुद तनाव मुक्त करने और खुश रखने के ‘शॉपिंग थेरेपी’ का सहारा लेते हैं. कभी-कभी तो ये लोग अपना मूड ठीक करने के लिए अपनी पूरी सैलरी तक शॉपिंग में उड़ा सकते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें ‘महा-खर्चीला’ और ‘इमोशनल स्पेलेंडर’ कहा जाता है?
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि है, जिसके स्वामी शुक्र हैं, जो धन, वैभव, सौन्दर्य और लग्जरी लाइफ के कारक हैं. इस राशि के लोग प्रायः ब्रांडेड और महंगी चीजों के शौकीन होते हैं. जिनसे इनको आराम मिल सकता है, इनको वैसी चीजें भी बेहद पसंद आती हैं, चाहे वह कितनी भी महंगी क्यों न हो.
यह भी पढ़ें: Nameplate Vastu Tips: मेटल या लकड़ी किस प्रकार की नेमप्लेट चमकाती है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
जब इन लोगों का मूड खराब होता है, ये लोग अपने मन-मस्तिष्क को शांत करने और खुद को खुश करने के लिए महंगे फूड, कपड़े, सेंट, स्पा और लग्जरी आयटम पर जी खोलकर पैसा उड़ाते हैं. ये लोग वाकई में इमोशनल स्पेलेंडर होते हैं. लेकिन एक अच्छी बात यह है कि ये दिखावे के लिए खर्च नहीं करते हैं. इनके लिए अपनी खुशी और आराम सबसे बड़ी चीज है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशिचक्र की पांचवीं राशि है और इसके स्वामी सूर्य है, जो राजा के प्रतीक हैं. इस राशि के लोग अक्सर रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं. ये लोग सस्ती चीजों को हाथ भी नहीं लगाते हैं. इस राशि के लोग खुद को खुश रखने के लिए कुछ भी खरीद सकते हैं. इसके साथ ही ये दूसरों के सामने अपना शाही अंदाज दिखाने से बाज नहीं आते हैं, जिसके लिए ये महंगी चीजें और लग्जरी के आयटम पर आंख मूंदकर खर्च कर देते हैं. जब इनका मूड खराब होता है, ये खुद को स्पेशल फील कराने के लिए भारी-भरकम खर्च कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ और सिंह राशियों के अलावा 2 राशियां और हैं, जिनको अपने खर्च पर कंट्रोल नहीं रहते है, ये हैं- तुला राशि और धनु राशि. ये लोग एडवेंचर, लग्जरी और कलात्मक चीजों को अपनी पूरी जमा-पूंजी भी लगा सकते हैं. आपको बता दे कि तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं, लेकिन धनु राशि पर गुरु का स्वामित्व है.
यह भी पढ़ें: Paisa Vastu Tips: बैंक से पैसा निकाल लाने के बाद न करें इन 5 जगहों पर रखने की भूल, हो जाएगा छूमंतर; जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines