---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 5 राशियों की लव लाइफ होती है बेहद कठिन, इन उपायों से मिलेगा सच्चा प्रेम

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव पर राशियों का सबसे अधिक असर होता है। जहां तक राशि और लव लाइफ की बात है, तो कुछ राशियों की लव लाइफ सहज और रोमांटिक होती है, वहीं कुछ राशियों के जातकों की लव लाइफ बेहद टफ और चुनौतीपूर्ण होती है। आइए जानते हैं, किन राशियों के साथ ऐसा अधिक होता है और इसके ज्योतिष उपाय क्या हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्तियों के स्वाभाव का निर्धारण ग्रहों और राशियों के प्रकृति और गुण-धर्म से होता है, लेकिन सबसे अधिक असर राशियों का होता। प्रत्येक राशि का अपना एक अलग स्वभाव, विशेषताएं, और प्रवृत्तियां होती हैं, जो जातक के व्यक्तित्व और जीवन को प्रभावित करती हैं। किसी व्यक्ति के प्रेम जीवन यानी लव लाइफ, रोमांस और रिश्ते कैसे होंगे यह भी काफी हद तक राशियों की प्रकृति पर निर्भर करता है। कुछ राशियां एक-दूसरे के बहुत कॉम्पैटिबल यानी अनुकूल होती हैं, जबकि कुछ में मतभेद, टकराव और तकरार अधिक होते हैं। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के जातकों की लव लाइफ चुनौतीपूर्ण और कठिन होती है।

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, मेष राशि के व्यक्ति में अग्नि तत्व की प्रधानता होती है, जिससे इनमें आवेग और आवेश दोनों अधिक होते हैं। भावुक होने के साथ ही ये बेहद पजेसिव नेचर के होते हैं। इससे इनके संबंध में टकराव अधिक होते हैं, जो इनके लव लाइफ के लिए मुश्किलें बढ़ा देता है। ये न केवल जल्दी प्यार में पड़ सकते हैं, बल्कि जल्दी ही दिल टूटने की हालात में भी पहुंच जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: स्नान करते समय या सोने से पहले गुलाब जल का उपयोग करने और लाल कपड़े अधिक से अधिक पहनने से बात बन सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग बेहद भावुक होते हैं। साथ ही वे जिद्दी और घटनाओं और साथी को नियंत्रित करने वाले भी होते हैं। इनकी एक सबसे बड़ी समस्या है, अपनी भावनाओं को सही तरह से सही जगह व्यक्त नहीं कर पाना। इससे अक्सर रिश्तों और लव लाइफ में गलतफहमी और संघर्ष बढ़ जाते हैं। इससे इनकी रोमांटिक जिंदगी मुश्किल भरी होती है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: कर्क राशि के जातक को प्रत्येक सोमवार को दूध और खीर का दान करने से लाभ हो सकता है, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग व्यावहारिक और बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। इस कारण से इनका प्यार और रोमांस जुड़ाव कम होता है। इनको प्यार से अधिक दूसरी चीजों की चिंता अधिक होती है। इस राशि का यह स्वभाव उनके साथी को मंजूर नहीं होता है, परिणामस्वरूप इनकी लव लाइफ हमेशा असहज रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: मकर राशि के जातक को काले रंग के कपड़े पहनने से उनकी लव लाइफ में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप गणेशजी की पूजा करके अपने प्रेम जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकते हैं।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंभ राशि वाले लोग स्वतंत्र, विद्रोही और रहस्यमय होते हैं। इससे ये गंभीर रिश्तों के लिए प्रतिबद्ध यानी डेडिकेटेड नहीं होते हैं। वे भावनात्मक रूप से पार्टनर से भी उतने अटैच नहीं होते हैं। इससे अक्सर इनकी लव लाइफ में मुश्किलें बनी रहती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: कुंभ राशि के जातक को नीले रंग के कपड़े अधिक पहनने चाहिए, इससे उनकी लव लाइफ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग भावुक और कल्पनाशील होते हैं, इससे वे आसानी से आहत हो सकते हैं और निराश महसूस कर सकते हैं। इनमें व्यावहारिकता का अभाव होता है, जिससे अक्सर रिश्तों में तनाव पैदा होता रहता है। हालांकि संबंध बरकरार रहता है, लेकिन रिश्तों में जुड़ाव और पैशन का अभाव हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: गुरुवार को केले का दान करने से मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में मधुरता आ सकती है। साथ ही, रिलेशनशिप में मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 19, 2024 03:04 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola