Daily Horoscope: 6 अगस्त 2025 को सावन माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 2:08 बजे तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। यह दिन सावन का आखिरी प्रदोष व्रत होने के कारण भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है। मूल नक्षत्र दोपहर 1:00 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। सुबह 7:18 बजे तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद विष्कम्भ योग लगेगा।
बालव करण दोपहर 2:08 बजे तक रहेगा, फिर कौलव करण पूरे दिन रहेगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य और बुध कर्क राशि में, शुक्र और बृहस्पति मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शनि मीन राशि में, और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है और दिन को शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें?
मेष राशि
चंद्रमा आपके छठे भाव में होने से मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, मानसिक तनाव या कार्यस्थल पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वैधृति और विष्कम्भ योग के कारण निर्णय लेने में भ्रम और कार्यों में विलंब हो सकता है। मूल नक्षत्र का प्रभाव के चलते दिन की शुरुआत में जोखिम भरे निर्णयों से बचना होगा। शत्रुओं या प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, क्योंकि वे आपकी प्रगति में रुकावट डाल सकते हैं।
उपाय: भगवान हनुमान की पूजा करें। सुबह हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और लाल चंदन का तिलक माथे पर लगाएं।
वृषभ राशि
शुक्र और बृहस्पति आपके दूसरे भाव में होने से वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मूल नक्षत्र का प्रभाव पारिवारिक तनाव या वाणी में कटुता ला सकता है। इस दिन बड़े निवेश या जोखिम भरे वित्तीय निर्णय लेने से बचें। वैधृति योग के कारण सुबह के समय मानसिक अशांति या अनिर्णय की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संवाद में संयम रखें।
उपायः मां लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
कर्क राशि
सूर्य और बुध पहले भाव में होने से कर्क राशि वालों को आत्मविश्वास में कमी, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, या निर्णय लेने में भ्रम हो सकता है। विष्कम्भ योग के कारण कार्यों में देरी और मानसिक दबाव संभव है। मूल नक्षत्र का प्रभाव सुबह के समय भावनात्मक अस्थिरता ला सकता है। इस दिन दूसरों की सलाह पर अंधविश्वास करने से बचें और अपनी बुद्धि का उपयोग करें।
उपाय: सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
सिंह राशि
केतु पहले भाव में होने से सिंह राशि वालों को मानसिक अशांति, स्वास्थ्य समस्याएं, या आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। मूल नक्षत्र का प्रभाव के चलते आपको जोखिम भरे निर्णय लेने से बचना होगा। विष्कम्भ योग के कारण कार्यों में रुकावटें और अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। इस दिन अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और क्रोध से बचें।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें। गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
तुला राशि
मंगल बारहवें भाव में होने से तुला राशि राशि वालों को अनावश्यक खर्च, स्वास्थ्य समस्याएं, या छिपे शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। वैधृति योग के कारण सुबह के समय विवादों से बचें। मूल नक्षत्र का प्रभाव पारिवारिक या व्यक्तिगत जीवन में तनाव ला सकता है। इस दिन यात्रा या बड़े निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु जी को पीले फूल और तुलसी पत्र अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर राशि
चंद्रमा आपके बारहवें भाव में होने से मकर राशि वालों को मानसिक तनाव, अनिद्रा, या अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के कारण भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। विष्कम्भ योग कार्यों में देरी और मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। इस दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और धैर्य बनाए रखें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग पर बिल्वपत्र और दूध अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- चमकने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines