---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: सूर्य-बुध युति से बुलंद होगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा, धन का अंबार लगते नहीं होगी देर!

Zodiac Signs: शुक्रवार 6 दिसंबर, 2024 से सूर्य और बुध युति कर बेहद शुभ बना रहे रहे हैं। इस योग के असर से 3 राशियों के जातको (व्यक्ति) को हर फील्ड में सफलता, शोहरत और अपार धन की प्राप्ति होगी और उनके यहां धन का अंबार लगते देर नहीं होगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माने गए हैं, जो आत्मा, पिता, नेतृत्व, शक्ति और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, करियर और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करती है। वहीं, बुध ग्रह बुद्धि, संचार, व्यापार और शिक्षा का कारक माने गए हैं, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व, बुद्धि, संचार कौशल और व्यापारिक क्षमता को प्रभावित करते हैं। जब सूर्य और बुध युति करते हैं, तो जीवन के इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक और दूरगामी असर होता है।

सूर्य-बुध युति का राशियों पर असर

शुक्रवार 6 दिसंबर, 2024 से सूर्य और बुध युति कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध का युति होना महत्वपूर्ण और सुबह माना गया है, जिसे बुधादित्य योग भी कहते है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ होते हैं तो व्यक्ति में एक अनोखी ऊर्जा का संचार होता है, जिससे जीवन के सभी कार्य-व्यापार अच्छे से संपन्न होते हैं। जातक (व्यक्ति) को हर फील्ड में सफलता, शोहरत और अपार धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि सूर्य-बुध युति से किन 3 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद होगा और उनके यहां धन का अंबार लगते देर नहीं होगी।

---विज्ञापन---

मेष राशि

सूर्य-बुध की युति से मेष राशि वाले लोग अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति मिल सकती है। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपको प्रोत्साहन देंगे। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप धन कमाने के नए रास्ते खोजेंगे। आपके सभी प्रयास सफल होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे और मुनाफा बढ़ेगा। व्यापारिक मीटिंग्स सफल रहेंगी और आपको नए ग्राहक मिलेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी।

आपकी लॉटरी लग सकती है या पैतृक स्रोत से अचानक धन लाभ हो सकता है। इस धन से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। जो काम रुके हुए थे या जिनमें बाधा आ रही थी, वे अब पूरे होने लगेंगे। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव रिलेशनशिप में भी संबंध में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास करेंगे और सफलता की ओर अग्रसर होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपेंगे। धन कमाने के प्रयास में जबरदस्त सफलता मिलएगे। आपकी आय में शानदार वृद्धि होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे और मुनाफा बढ़ेगा। व्यापारिक मीटिंग्स सफल रहेंगी और आप नए व्यापारिक संबंध स्थापित करेंगे।

धन वृद्धि के आपके प्रयास सफल होंगे और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। किसी पुराने निवेश से अचानक भारी धन मिल सकता है। आमदनी बढ़ने से लाइफस्टाइल में लग्जरी बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। आप दोनों के बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपका रोमांस काफी एडवेंचर से भरा हो सकता है। पुरानी बीमारियां दूर होने लगेंगी और आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

सूर्य-बुध की युति सेकन्या राशि वाले लोग इस महीने अधिक बुद्धिमान और तर्कसंगत होंगे। आप किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और आप अपनी बचत कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। कारोबारी मीटिंग्स सफल रहेंगी और आपको नए व्यापारिक सौदे मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं। विशेषकर ऑनलाइन व्यापार या रिसर्च आधारित उत्पादों में सफलता मिल सकती है।

रुके और बिगड़े काम बनेंगे। स्टूडेंट के करियर में जो भी बाधाएं आ रही थीं, वे दूर होंगी। यदि आप कोई नया कोर्स कर रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको स्कॉलरशिपमिल सकती है। किसी प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता मिलने से भी आपको धन लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के काम और कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में भी नई ऊर्जा आएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 02, 2024 11:08 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola