साल के दूसरे सूर्य ग्रहण पर पितृपक्ष की छाया; शुरू होंगे इन 5 राशियों के संकट के दिन

Zodiac Signs: 2 अक्टूबर 2024 को लग रहा सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष के समापन पर आ रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। यह ग्रहण सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा, लेकिन विशेष रूप से 5 राशियों के लिए यह काफी नकारात्मक हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

Surya-Grahan

Zodiac Signs: सूर्य ग्रहण एक खास खगोलीय घटना है, जिसका महत्व ज्योतिष महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि ग्रहण के दौरान अशुभ और पापी ग्रह राहु में ग्रहों के राजा सूर्य को ग्रस लेता है। सूर्य ग्रहण की घटना का असर देश-दुनिया, मौसम, भूकंप, सुनामी जैसी घटनाओं और सभी राशियों पर पड़ता है। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ‘सर्व पितृ अमावस्या’ के दिन 2 अक्टूबर 2024 को लग रहा है. इसी तारीख को पितृपक्ष समापन हो रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पितृपक्ष की समाप्ति सूर्य ग्रहण से होना अच्छा नहीं होता है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि राशि के जातकों के आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आएगी। आपके आमदनी घट सकती है। अभी शेयर बाजार में निवेश न करें, धन हानि हो सकती है। जॉब से जुड़े जातक मानसिक परेशानी में रहेंगे। होटल व्यवसाय से जुड़े बिजनेसमैन को लॉस हो सकता है। किसी की होने वाली शादी टूट सकती है। लव लाइफ में ब्रेकअप हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के स्वभाव में बदलाव आएगा। आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता बढ़ेगी। किसी के सलाह पर उठाए गए कदम से हानि हो सकता है। ऑफिस में किसी कलीग से बहस होने से नौकरी को असुरक्षा हो सकती है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, जिससे आपका काम-धंधा ठप हो सकता है। रिलेशनशिप में दूरी बढ़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को एग्जाम में अच्छे रैंक न मिलने से बेहद तनाव होगा। मन दुखी रहने पर लक्ष्य पाने में देर होगी। व्यापार के लिए यह समय अच्छा नहीं है। बिके हुए माल की कीमत मिलने में हुई देरी से आर्थिक संकट बढ़ सकता है। आमदनी घटने और घर की जिम्मेदारियां बढ़ने से खर्च मैनेज करने में कठिनाई हो सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद चुनौती भरा रहेगा। कारोबार में अस्पष्ट निर्णयों से आर्थिक नुकसान बढ़ सकता है। व्यापार में चढ़ाव से अधिक उतार रहेगा। जमीन या मकान लेने में जल्दी न करें, धोखाधड़ी का खतरा है। रिलेशनशिप में बनती हुई बात बिगड़ सकती है। मैरिड लाइफ में मनमुटाव बढ़ेगा।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में लापरवाही से भीषण धन हानि हो सकती है। कस्टमर घटने से व्यापार में घाटा हो सकता है। मुनाफा होने की उम्मीद है। घर में अस्थिरता का माहौल रह सकता है। रिश्तेदारों से कुछ मुद्दों पर झगड़े हो सकते हैं। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। घर के बढ़े हुए खर्च को पूरा करने में समस्याएं आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ