हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर बने ये 5 शुभ योग, चमकी इन 5 राशियों की किस्मत; दूर होंगे सभी विघ्न और कष्ट!

Zodiac Signs: 18 और 19 नवंबर, 2024 को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के शुभ अवसर पर अनेक शुभ योगों और नक्षत्रों का खास संयोग बन रहा है, जिससे 3 राशियों के जातकों पर श्रीगणेश की विशेष कृपा से उनकी किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 नवंबर को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हुई है और यह 19 नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन भगवान श्रीगणेश के गणाधिप रूप की पूजा की जाती है। चतुर्थी तिथि के दिन स्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि का मृगशिरा और आर्द्रा जैसे शुभ नक्षत्रों से संयोग हो रहा है।

साथ ही इस शुभ दिन को सिद्ध और साध्य योग इस संयोग को अतिरिक्त ऊर्जा और शक्ति से एक महासंयोग बना रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि इन सब योग-संयोग पर विघ्नहर्ता और सुखकर्ता श्री गणपति की कृपा बरसने वाली है। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर श्रीगणेश की विशेष कृपा से उनकी किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

विघ्नहर्ता श्रीगणेश की कृपा से मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के नए अवसर खुल सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। स्टूडेंट्स जातकों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने से करियर में उन्नति होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलने से व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप सभी काम अच्छे से कर पाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर भगवान श्रीगणेश की विशेष कृपा रहती है। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। इनकम के स्रोत खुलने से धन संकट दूर होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में जबरदस्त लाभ होने के योग हैं। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि भगवान सूर्य की प्रिय राशि है। इस राशि जातकों पर भगवान श्रीगणेश की भी खास कृपा होती है। गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर शुभ योगों और नक्षत्रों के संयोग से सिंह राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। लॉटरी या अन्य स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थिरता आएगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप में लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने के नए अवसर मिलेंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश दोनों की कृपा रहती है। गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर शुभ योगों और नक्षत्रों के संयोग से आपके लिए धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। जॉब और करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि गुरु बृहस्पति की राशि है, जिस पर भगवान श्रीगणेश की विशेष कृपा बरसती है। गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर शुभ योगों और नक्षत्रों के संयोग से आपके लिए धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। विदेश से धन लाभ हो सकता है। नौकरी से अतिरिक्त धन कमाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उन्नति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन व्यापार में लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola