---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

नवरात्रि में महाअष्टमी पर बने दुर्लभ संयोग, चमकेगी 5 राशियों की किस्मत; मां महागौरी धन-धान्य से भर देंगी घर!

Zodiac Signs: नवरात्रि 3 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो चुकी है। महाअष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है, इन राशियों के जातकों के करियर और कारोबार में तरक्की के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: भक्ति और आस्था का महापर्व नवरात्रि इस साल 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस बार शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के आठवें दिव्य स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान है। सनातन पंचांग के अनुसार, इस साल की महाअष्टमी बहुत विशेष है। इस दिन शुक्रवार है, जो देवी आराधना का विशेष दिन होता है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।

जहां तक ग्रह-गोचर की बात है, तो इस दिन तुला राशि में वैभव के दाता शुक्र और वाणी-व्यापार के स्वामी बुध आपस में युति कर बेहद शुभ ‘लक्ष्मी नारायण योग’ का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह बेहद दुर्लभ संयोग है, जो 50 साल बाद बन रहा है। इन योग और संयोग का सभी राशियों पर सकारात्मक असर होने के योग हैं, लेकिन महाअष्टमी पर बना यह संयोग 5 राशियों के जातकों लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

महाअष्टमी पर बने दुर्लभ संयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

महाष्टमी पर बने शुभ योग से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ हो सकता है। कारोबार की उन्नति से लाभ होगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। टीचर लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

देवी मां की कृपा से व्यापार में स्थिरता आएगी। कंपनी के लाभ मार्जिन में इजाफा होगा। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मैरिड लाइफ में पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। रिलेशनशिप में रिश्ते मधुर रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा। व्यापार में विस्तार होने से लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। अच्छी मार्केटिंग करने से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी सीनियर की मदद से बढ़िया धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। संबंध मधुर होंगे, नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को उनके उचित कामों और मेहनत का फल मिलेगा। आपको व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी के बिजनेस में भी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। धन आमद के नए स्रोत बनने से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क करने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि

माता रानी की कृपा से मीन राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को पहचाना जाएगा। आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में मां दुर्गा को न चढ़ाएं ये 7 फूल, देवी हो जाएंगी नाराज, ये है उनका सबसे प्रिय फूल!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2024 07:37 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola