Zodiac Signs: लाभ पंचमी और खरना पूजन के महासंयोग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, दूर होंगे सब दुख-दर्द!

Zodiac Signs: आज देवी महालक्ष्मी और छठी मैया के आगमन का दिन है। इन दोनों देवियों से जुड़े लाभ पंचमी और खरना पूजन पर्वों के महासंयोग होने से प्रतिकूल ग्रह भी अनुकूल होकर सभी राशियों पर बेहद सकारात्मक असर डालेंगे, लेकिन 3 राशियों के जातकों के सब दुःख-दर्द होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

labh-panchami-kharna-puja

Zodiac Signs: सनातन धर्म में कुछ तिथियों को बेहद शुभ माना गया है, जैसे अक्षय तृतीया, विजयादशमी, दीपावली आदि। हिन्दू धर्म ग्रंथों और वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ऐसी ही एक तिथि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसे ‘लाभ पंचमी’ के रूप में जाना जाता है। इस तिथि का महासंयोग छठ महापर्व के खरना पूजा से होने यह दिन बेहद खास बन गया है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दोनों पर्वों जुड़े होने के कारण यह दिन महालक्ष्मी और छठी मैया के आगमन का दिन है। इन देवियों से जुड़े लाभ पंचमी और खरना पूजन पर्वों के महासंयोग होने से प्रतिकूल ग्रह भी अनुकूल होकर सभी राशियों पर सकारात्मक असर डालेंगे। लेकिन 3 राशियों के जातकों के ऊपर सबसे अधिक शुभ असर होने की संभावना है और उनके सभी दुःख-दर्द हो जाएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग आमतौर पर धैर्यवान और स्थिर होते हैं, मां लक्ष्मी और छठी मैया की कृपा से आप और भी अधिक धैर्यवान और संयमित बनेंगे। आप मेहनत से धन अर्जित करने में पीछे नहीं हटेंगे, जिसका सकारात्मक होगा और आप अच्छा-खासा धन अर्जित करेंगे। नौकरी में नया अवसर मिलने से भी इनकम बढ़ेगी। व्यापार और कारोबारी यात्रा पर पॉजिटिव असर होगा, कोई नई और बड़ी डील हो सकती है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और धन की बचत होगी। स्टूडेंट जातकों को जॉब पाने के अवसर मिलेंगे। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा और संबंध में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

मां लक्ष्मी और छठी मैया की कृपा से कन्या राशि के लोग पहले से अधिक मेहनती बनेंगे। जॉब पॉजिटिव असर हो सकता है, नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। खुदरा बिजनेस पर पॉजिटिव असर होगा, व्यवसाय में वृद्धि होने के योग हैं। अपव्यय पर रोक लगने से धन की बचत होगी। स्टूडेंट जातकों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आपका कैंपस सेलेक्शन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा लव लाइफ और निजी संबंध पर पॉजिटिव असर होंगे, रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मानसिक शांति बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

मां लक्ष्मी और छठी मैया की कृपा से आपको धन कमाने के स्रोत नए मिल सकते हैं। आप अपनी मेहनत और बुद्धि से अपार धन अर्जित करने में सक्षम होंगे। नौकरी में अच्छा और नया अवसर प्राप्त हो सकता है। जॉब से आय में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। स्टूडेंट के करियर और जॉब पर पॉजिटिव असर होंगे। उन्हें नौकरी पाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लव लाइफ सुखद रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ