इन 3 राशियों को 16 जुलाई से डिप्रेशन, धन हानि के योग, दो ग्रहों के महापात दोष से हो सकते हैं परेशान

Zodiac Signs: साल 2024 की कर्क संक्रांति कुछ राशियों के लिए अशुभ सिद्ध हो सकती है। सूर्य-चंद्र वैधृति दोष के कारण 3 राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या-क्या नेगेटिव प्रभाव होंगे?

Surya-Gochar-

Zodiac Signs: 16 जुलाई को साल 2024 की कर्क संक्रांति है यानी ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन जहां बुध की राशि है, वहीं कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा की राशि में सूर्य गोचर से एक विशेष लेकिन अशुभ योग बन रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में महापात योग कहा गया है। यह योग एक विशेष दोष है, जो तब बनता है जब व्यतिपात या वैधृति योग में सूर्य और चंद्रमा का झुकाव एक डिग्री के भीतर या एक-दूसरे के बराबर हो जाता है। इसे सूर्य-चंद्र वैधृति दोष भी कहते हैं। आइए जानते हैं, इसका किन 3 राशियों पर नकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

साल 2024 की कर्क संक्रांति वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। सूर्य-चंद्र वैधृति दोष के असर स्टूडेंट्स जातकों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति में कमी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। इससे उनकी मानसिक अशांति बढ़ सकती है, जो लंबे समय तक रहने पर डिप्रेशन का रूप ले सकती है। व्यापार में धन हानि होने की संभावना है। यात्रा के दौरान सामान चोरी हो सकता है। पारिवारिक रिश्ते बिगड़ने की आशंका है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य-चंद्र वैधृति दोष नकारात्मक असर डाल सकता है। अभी अपनी यात्राओं को टालें, विशेष कर पहाड़ों पर न जाएं। दुर्घटनाओं में गंभीर चोट का खतरा है। आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। इससे ऋण और कर्ज बढ़ने के योग हैं। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं और विरोधियों से परेशानी हो सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। परिवार में अपनी-अपनी स्वार्थ सिद्धि और लालच बढ़ने से पारिवारिक कलह और तनाव हो सकता है।

मकर राशि

सूर्य की कर्क संक्रांति मकर राशि के जातकों के जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं पर बुरा असर डाल सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में धन की कमी से परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ गलत निर्णय लेने से व्यापार में धन हानि होने की संभावना है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक और भारी खर्च हो सकता है। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने मसले पर कानूनी मामलों में मुश्किलें बढ़ सकती है। मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। हेल्थ पर बुरा असर होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ