Zodiac Signs: हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु के सो जाने के बाद कामिका पहली एकादशी है और भगवान शिव के प्रिय सावन के महीने में पड़ने कारण से भी यह महत्वपूर्ण है। इस साल यह एकादशी 31 जुलाई को एक बेहद विशेष ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ में पड़ रही है। इसका सकारात्मक असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ने की संभावना है, लेकिन 3 राशियों के जातक इससे विशेष लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
साझेदारी के व्यापार से जुड़े जातकों को अपार सफलता मिलने के योग है। कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। स्टूडेंट्स जातकों को परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आने वाले दिनों में भागदौड़ समाप्त होने के योग हैं। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपकी स्वास्थ्य समस्याएं सुलझने वाली हैं। माता की खराब सेहत में भी सुधार होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। देवदर्शन की इच्छा बलवती होगी, सपरिवार तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि
आपके नेचर (स्वभाव) में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। बात-बात पर गुस्सा करने की आदत पर नियंत्रण बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय उत्तम है। ऑफिस में विरोधियों की हार होगे। आपके ऊपर लगे झूठे आरोप समाप्त हो जाएंगे। लाइफ पार्टनर के हेल्थ इश्यू को लेकर बेहतर समाचार मिल सकता है। हर प्रकार के कानूनी मामलों से मुक्ति मिलने के योग हैं। कारोबारियों की बिजनेस पार्टनर से अच्छी बनेगी। जिसका सकारात्मक असर व्यापार पड़ होगा। लाभ का मार्जिन बढ़ने के योग दर्शा रहा है।
वृश्चिक राशि
आपकी मानसिक परेशानियों के दिन समाप्त होने वाले हैं। घरवालों के बीच चल रही अनबन खत्म हो सकती है। आपके ऑफिस से जुड़ी परेशानियां भी समाप्त होने की संभावना है। विरोधी कलीग भी आपके मित्र बन जाएंगे। आपकी की नई योजनाएं बेहद सफल रहेंगी। व्यापार की बाधाएं दूर होने की प्रबल संभावना है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। विवाहित लोगों की जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यह लव लाइफ की चुनौतियां खत्म होने का समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
21 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
21 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines