---विज्ञापन---

Zodiac Signs: मिथुन राशि में गुरु गोचर कर चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, बरसाएंगे बेशुमार धन!

Zodiac Signs: गुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 से वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और वे साल 2025 में 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका सकारात्मक असर 3 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा और वे बेशुमार धन कमाएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह बृहस्पति, शनिदेव के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। वे एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें राशिचक्र पूरा करने में 12 साल लग जाता है। चूंकि देवगुरु बृहस्पति एक राशि में काफी लंबे समय तक रहते हैं, इसलिए इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर दीर्घकालिक होता है। बता दें कि गुरु ग्रह बृहस्पति ज्ञान, न्याय, धन, विवाह, संतान और समृद्धि के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। इसलिए जब बृहस्पति किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत होते हैं, तो उस व्यक्ति को जीवन में इन सब सेक्टरों में काफी सफलता मिलती है। धन लाभ से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

मिथुन राशि में गुरु गोचर का असर

गुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में वे 1 मई, 2024 को प्रविष्ट हुए थे। उनका अगला गोचर लगभग 1 साल बाद यानी साल 2025 में मई महीने में 14 तारीख को होगा और वे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। मिथुन राशि में गुरु गोचर का असर मिलाजुला रहेगा, कुछ राशियों के लिए यह नई चुनौतियां लेकर आएगा, तो कुछ राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं, किन 3 राशियों के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का बुध के घर में गोचर से सबसे अधिक फायदा होगा?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

मिथुन राशि

मिथुन राशि में गुरु गोचर के शुभ असर से आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति पर बेहद सकारात्मक असर होगा। आप नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। आपकी बातचीत और शिष्टाचार में सुधार होगा और आप दूसरों के साथ आसानी से जुड़ पाएंगे। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी। आपको नए अवसर मिल सकते हैं और जिससे आय में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

व्यापारियों को बिक्री में वृद्धि होने से व्यापार में शानदार लाभ होगा। आपकी व्यापारिक यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। किसी व्यापारिक सौदे से या किसी अन्य स्रोत से अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ, खासकर भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

बृहस्पति का बुध के घर में गोचर एक बहुत ही शुभ योग है। मिथुन राशि में गुरु गोचर के शुभ असर से सिंह राशि के जातक बहुत ही आत्मविश्वासी और निर्णायक रहेंगे। आप अपनी रचनात्मकता का पूरा उपयोग कर पाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा और आप दूसरों को प्रेरित कर पाएंगे। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

नए व्यापारिक अवसर मिलने से व्यापार में लाभ होगा। कई महत्वपूर्ण व्यापारिक बैठकें करनी पड़ सकती हैं। ये बैठकें आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। परिवार के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। जो काम पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, वे इस दौरान पूरे होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में गुरु गोचर काफी अनुकूल साबित हो सकता है। आप बहुत ही आशावादी और उत्साहित रहेंगे। आप नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे, इसलिए आप काफी यात्राएं भी कर सकते हैं। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को विदेशी व्यापार से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

कारोबारी मीटिंग फायदेमंद रहेंगी। व्यापारिक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। नई डील या कान्ट्रैक्ट हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है, जो किसी प्रॉपर्टी से या किसी अन्य निवेश से हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। अपने लवर के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न होगा।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 10, 2024 08:31 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola