---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: बुध-शनि की नवपंचम दृष्टि 3 राशियों को बनाएगी मालामाल, हर ओर से खिंचकर आएगा धन!

Budh Shani Navpancham Drishti: अक्टूबर 2024 का महीना ग्रहों के विशेष योग, युति और संयोग का खास महीना है। इस महीने में बुध और शनि ग्रह के साथ नवपंचम योग बना रहे हैं और एक-दूसरे पर दृष्टि डाल रहे हैं। इससे 3 राशियों के जातकों का भला होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Shani Navpancham Drishti: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व, बौद्धिक क्षमता, संवाद कौशल और व्यापारिक दृष्टिकोण पर पड़ता है, क्योंकि वे बुद्धि, संचार, व्यापार और तार्किक ज्ञान के स्वामी और नियंत्रक ग्रह माने गए हैं। वहीं शनिदेव व्यक्ति को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हैं और व्यक्ति को धैर्यवान और अनुशासित बनाते हैं। साथ ही, शनि और बुध दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं और इनकी दृष्टि व्यक्ति के जीवन पर कई तरह के प्रभाव डालती है।

मंगलवार 22 अक्टूबर, 2024 की दोपहर के बाद ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफल के स्वामी शनिदेव एक दूसरे को नवपंचम दृष्टि से देखेंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध-शनि की नवपंचम दृष्टि को बेहद शुभ बताया गया है। बता दें, नवपंचम दृष्टि का अर्थ है जब कोई ग्रह किसी अन्य ग्रह से पांचवें या नौवें भाव में स्थित होता है। शनि और बुध के संदर्भ में, जब शनि बुध से पांचवें या नौवें भाव में स्थित होता है या ये दोनों ग्रह जब एक-दूसरे से 120 पर डिग्री होते हैं, तो उसे शनि-बुध नवपंचम दृष्टि कहा जाता है।

---विज्ञापन---

ज्योतिषियों के मुताबिक, इस महीने बनने वाली बुध और गुरु की नवपंचम दृष्टि से 5 राशियों को अपार धन मिलेगा और उनका सितारा बुलंदियों पर होगा। कहा जा रहा कि इतना धन बरसेगा कि ये राशियां धन को बटोर नहीं पाएंगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

---विज्ञापन---

बुध-शनि नवपंचम दृष्टि राशियों पर असर

कन्या राशि

व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकती है। वेतन वृद्धि हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। नए व्यापारिक समझौते होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

व्यापार में लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। नौकरी और धन: नौकरी में स्थिरता आएगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। शोध कार्य में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आध्यात्मिक ज्ञान में रुचि बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

व्यापारिक उथल-पुथल में स्थिरता आएगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में रुचि बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 17, 2024 11:22 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola