---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: दशहरा पर बने शुभ संयोग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, देवी कृपा से पूरे होंगे अटके हुए काम!

Zodiac Signs: दशहरे के मौके पर 12 अक्टूबर, 2024 को श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष संयोग हो रहा है। साथ ही बुध और शुक्र ग्रह की शुभ युति हो रही है। इन सब शुभ योग और संयोग से 3 राशियों की किस्मत सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: 3 अक्टूबर, 2024 के शुरू हुआ शक्ति साधना का महापर्व नवरात्रि और दुर्गा पूजा 12 अक्टूबर को विजयादशमी पूजा और दशहरा के साथ समाप्त हो जाएगा। इस साल देवी माता का आगमन ‘डोली’ पर हुआ था और वे बड़े पंजे वाले मुर्गे ‘चरणायुध’ पर विदा होंगी। सनातन पंचांग के अनुसार, 12 अक्टूबर को श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष संयोग हो रहा है।

इससे भी शुभ बात यह है कि 10 अक्टूबर, 2024 को वाणी-व्यापार के देवता बुध राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां उनकी युति वहां पहले से बैठे सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह से हो रही है। इन दोनों शुभ ग्रहों के मिलने से दशहरा के मौके पर 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Dussehra 2024: क्यों शुभ है दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी दर्शन? ये 5 कारण जानकर रह जाएंगे हैरान!

दशहरा पर बने शुभ संयोग का असर

मेष राशि

मेष मां दुर्गा की प्रिय राशि है। दशहरा पर बने शुभ संयोग से इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। आप अधिक सकारात्मक और विवेकशील बनेंगे। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। नए आय के स्रोत खुलने से जीवन के रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी में पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी, नए ग्राहक मिलेंगे और लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह मां दुर्गा का वाहन है। इस राशि के जातकों पर सदैव माता रानी की कृपा रहती है। दशहरे के शुभ योग संयोग से आपके जीवन में काफी अनुकूल बदलाव आएंगे। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप अधिक मिलनसार और बातचीत में कुशल बनेंगे। आपके उचित प्रयास से धन की आमद बढ़ेगी। अनेक स्रोतों से धन आने की संभावना है। व्यापार में बिक्री बढ़ेगी और ग्राहक आधार में वृद्धि होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और परीक्षाओं में अच्छे अंक आएंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लव लाइफ में मजबूत होंगे। शादी की बातचीत आगे बढ़ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर दशहरे पर बने शुभ संयोग का प्रभाव सकारात्मक साबित हो सकता है। आप धर्म-कर्म और समाज की भलाई के काम में आगे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक रूप से समय बहुत अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आएगी। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और उन्हें अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलने के योग हैं। परिवार में मांगलिक या धार्मिक काम हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। मैरिड लाइफ में पार्टनर से पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा, संबंध मजबूत होंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2024 08:48 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola