हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: चम्पा षष्ठी से बुलंदियों पर होगा 3 राशियों का सितारा, शतभिषा नक्षत्र में वैधृति योग से बरसेगा धन!

Zodiac Signs: 7 दिसंबर, 2024 को बन रहे शतभिषा नक्षत्र के साथ वैधृति योग के शुभ संयोग से 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इस योग के शुभ प्रभाव से इन 3 राशियों के जातकों के लिए हर काम आसान होगा, इनको हर फील्ड में सफलता मिल सकती है और धन का प्रवाह तेज होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

Zodiac Signs: मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को चंपा षष्ठी मनाई जाती है। मान्यता है कि चंपा षष्ठी व्रत रखने से पिछले जन्म के सारे पाप धुल जाते हैं और भविष्य सुखमय हो जाता है। भगवान शिव के एक अवतार खंडोबा को समर्पित यह फलदायी दिन 7 दिसंबर, 2024 को पड़ रहा है। पंचांग के मुताबिक चंपा षष्ठी तब मनाई जाती है, जब शतभिषा नक्षत्र में वैधृति योग का संयोग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना गया है, जो एक विशेष धन योग की तरह काम करता है।

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 7 दिसंबर को बने शतभिषा नक्षत्र के साथ वैधृति योग के शुभ संयोग से असर 3 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर होगा। इस योग के शुभ प्रभाव से इन राशियों के जातकों के स्वभाव और मानसिक स्थिति बेहद सकारात्मक होने की प्रबल संभावना है, जिसका हर काम पर असर होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

वृषभ राशि

शतभिषा नक्षत्र के साथ वैधृति योग के शुभ संयोग के सकारात्मक असर से वृषभ राशि वाले जातकों को धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं में निवेश करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ काम करने वाले मित्रों और साधियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद शुभ है। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। वहीं पुराने व्यापारिक लेन-देन पूरे होने से लाभ धन बढ़ेगा। प्लास्टिक और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में तेजी आएगी।

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। घर खरीदने के लिए यह अच्छा समय है। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। छात्रों को एग्जाम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को जल्द ही सफलता मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। ईएनटी यानी आंख, नाक या गले से जुड़ी कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शतभिषा नक्षत्र के साथ वैधृति योग का शुभ संयोग आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। जहां एक ओर आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, वहीं आपके खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों में अधिकारों में वृद्धि होगी और जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। यह आर्थिक रूप से भी लाभकारी रहेगा। किसी कलीग की मदद से इनकम का नया स्रोत विकसित हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय काफी लाभदायक रहेगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे और व्यापार में विस्तार होगा। फैशन इंडस्ट्री में उछाल आएगा।

कार, बाइक आदि वाहन उद्योग में तेजी आएगी। बिक्री बढ़ने के आसार हैं। चल संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दोपहिया वाहन और कार खरीदने या बेचने के लिए यह अच्छा समय है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। नए निवेश करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सिंगल लोगों को साथी मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। माइग्रेन जैसे बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

शतभिषा नक्षत्र के साथ वैधृति योग के शुभ संयोग के सकारात्मक असर से धनु राशि वालों को इस समय भारी धन लाभ दिलाने वाला सिद्ध होगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। यह धन लाभ शेयर बाजार के रिटर्न या किसी लॉटरी के लगने से मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में भी लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

कंप्यूटर, मोबाईल और गैजेट से जुड़े व्यवसायी बेहद फायदे में रहेंगे। स्टूडेंट जातकों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। विदेश में पढ़ाई के लिए एप्लीकेशन देने में विस्तार के लिए यह समय अनुकूल है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत में सुधार होगा। हाथ-पांव के सूजन की हेल्थ इश्यू से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola