Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों को महालाभ, वृश्चिक राशि में बने लक्ष्मी नारायण योग से बरसेगा धन!

Zodiac Signs: 29 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध के राशि परिवर्तन उनकी युति शुक्र ग्रह से होगी, जो 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक डालेगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

laxmi-narayan-yog

Zodiac Signs: साल 2024 में दीवाली की तिथि 2 तारीखों में पड़ रही है, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर और उसे पहले 29 या 30 तारीख को धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाएगी। वहीं 29 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध के राशि परिवर्तन उनकी युति शुक्र ग्रह से होगी, जो सभी राशियों पर सकारात्मक डालेगी।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्र ग्रह ने 13 अक्टूबर को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था और अब 29 अक्टूबर से बुध भी वृश्चिक में गोचर करेंगे। इससे वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति होगी। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह देवी लक्ष्मी का प्रतिनिधित्व और बुध ग्रह भगवान विष्णु के नारायण रूप के प्रतिनिधि माने गए है। दोनों ग्रहों की युति को ‘लक्ष्मी नारायण योग’ कहा गया है, जो धन, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। बुध-शुक्र की युति से बने इस योग से दिवाली से पहले 3 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं।

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों कि लिए शुक्र-बुध की युति से वृश्चिक राशि में बने लक्ष्मी नारायण योग का असर बेहद शुभ रहने केदर्शा रहा है। एक से अधिक स्रोतों से धन आने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की सहायता से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ेगी और समाज में आपको भी खूब मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। व्यापारियों का यदि कहीं धन अटका हुआ है, तो वो मिल सकता है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र की युति बेहद फलदायी रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को जबरदस्त मुनाफा होने के योग बन रहे है। कारोबारी मीटिंग्स में सफलता मिलेगी और नए ग्राहक जुड़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बोनस के साथ उपहार मिल सकता है, सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में धन के कारण आए तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपके उचित प्रयासों से भरपूर धन आने योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसे पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। यदि नौकरी में कोई परेशानी चल रही है तो वो दूर हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी और आपको सम्मानित किया जा सकता है। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। नए निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ