---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Sings: बुध-गुरु ने बनाया अशुभ योग, मंडराया 3 राशियों पर संकट; कारोबार, नौकरी, मैरिड लाइफ पर होंगे ये असर!

Zodiac Signs: बुधवार 4 दिसम्बर, 2024 से बुध और गुरु अशुभ ग्रह प्रतियुति योग बना रहे हैं। इनके प्रतियुति योग से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह योग बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है और उनके कारोबार, नौकरी, मैरिड लाइफ पर गंभीर असर हो सकता है। ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Sings: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहों की गतिविधियों और हलचलों के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना नवंबर 2024 से किसी प्रकार कमतर नहीं रहने वाला है। 4 दिसंबर, 2024 से पहले, एक तरफ बुध अपने चाल की दिशा बदल रहे हैं, तो शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वही दूसरी ओर, केतु और सूर्य एक साथ नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में 3 ग्रहों को सबसे शुभ माना जाता है, ये हैं- बुध, शुक्र और गुरु। इसलिए ज्योतिष और पंडित इन तीनों ग्रहों की हर गतिविधि पर बारीक नजर रखते हैं।

बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, विवेक, तर्क, वार्तालाप, संचार, व्यापार, धन लाभ, साझेदारी, मित्रता, मनोरंजन, हास्य-विनोद के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। वहीं गुरु बृहस्पति ज्ञान, शिक्षा, न्याय, धर्म, अध्यात्म, धन, विवाह, संतान आदि के कारक हैं। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव, योग, संयोग, दृष्टि, युति, प्रतियुति आदि से जीवन के इन पहलुओं और सेक्टर असर होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

बुध-गुरु के प्रतियुति योग से राशियों पर असर

बुधवार 4 दिसम्बर, 2024 से बुध और गुरु एक-दूसरे से 180 पर पर स्थित रहकर प्रतियुति योग बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध-गुरु का प्रतियुति योग अधिकांश राशियों के लिए उपयुक्त और अनुकूल साबित नहीं होता है। इस अशुभ योग से 3 राशियों के जातकों के कारोबार, नौकरी, मैरिड लाइफ, शिक्षा, इनकम आदि पर गंभीर नेगेटिव असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक बुध-गुरु के प्रतियुति योग के नकारात्मक असर चिंतित और बेचैन रह सकते हैं। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वर्तमान नौकरी में अस्थिरता महसूस हो सकती है। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धन के दुरुपयोग से धन संकट बढ़ेगा। कारोबारियों को व्यापार में घाटा होने की संभावना है। क्लाइंट से विवाद हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कारोबारी मीटिंग्स में बाधाएं आ सकती हैं।

स्टूडेंट जातकों को करियर में अस्थिरता महसूस होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और एकाग्रता में कमी आएगी। खर्चों में अनावश्यक वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं या उन्हीं पूरे होने में देरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

बुध-गुरु के प्रतियुति योग के नेगेटिव इफेक्ट से कन्या राशि वाले जातक इस दौरान अधिक चिंतित और उलझन से ग्रस्त रह सकते हैं। नौकरी में तनाव बढ़ सकता है। काम का बोझ बढ़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। धन कमाने के प्रयास में सफलता नहीं मिलने से जीवन में निराशा बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत खोजने में कठिनाई होगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धी बढ़ सकते हैं। कारोबारी यात्राएंस निष्फल होने से मन खिन्न रहेगा।

बढ़ते हुए खर्च को रोकना मुश्किल होगा। वहीं नौकरी में प्रमोशन न मिलने से काम के प्रति रुचि कम होगी। आप नौकरी छोड़ने का मन बना सकते हैं। नई नौकरी मिलने में कठिनाई होगी। इंटरव्यू में असफलता मिल सकती है। इससे आपका जीना मुहाल हो सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार को धन उधार देना आपको महंगा पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। जोड़ों में दर्द, कमर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

बुध-गुरु के प्रतियुति योग के नेगेटिव असर से धनु राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास डगमगा सकता है, वे खुद को दिन-हीन महसूस कर सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलने में देरी होने से खर्चे पूरे करने में परेशानी आएगी। वहीं कार्यस्थल या ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आय के नए स्रोत खोजने में कठिनाई होगी। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि होने की संभावना है। कारोबारी यात्राओं में देरी हो सकती है। महत्वपूर्ण मीटिंग्स में बाधाएं आ सकती हैं।

बुध-गुरु के प्रतियुति योग की अशुभता से नई नौकरी खोजने में कठिनाई होगी। छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। अचानक धन हानि हो सकती है। किसी निवेश से नुकसान हो सकता है। जो काम अधूरे पड़े हैं, वे और बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं। नींद न आने की समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 01, 2024 10:11 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola