---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आषाढ़ नवरात्रि में इन 5 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की शुभ दृष्टि; करियर, व्यापार, नौकरी में होगी तरक्की

Zodiac Signs: आषाढ़ मास की नवरात्रि की शुरुआत बेहद शुभ योग में हो रही है। देवी मां कृपा से 5 राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या शुभ असर पड़ने की संभावनाएं हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: साल 2024 की आषाढ़ नवरात्रि आज शनिवार 6 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 15 जुलाई तक चलेगी। इन 10 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ महाविद्या की 10 देवियों की पूजा भी की जाएगी। इस नवरात्रि की शुरुआत त्रिपुष्कर योग में हो रही है, जो बेहद शुभ और तिगुना फल देने वाला माना गया है। आइए जानते हैं, मां दुर्गा की शुभ दृष्टि किन खास राशियों पर रहने वाली है और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं?

मेष राशि

देवी माता की कृपा से आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं। खानपान, कपड़ा और कॉस्मेटिक के ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक समय पर अपना काम पूरा कर पाएंगे। सरकारी कामकाज में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से चिंता दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

मां दुर्गा की शुभ दृष्टि से आपके मन का सोचा हुआ काम पूरा होगा। कारोबारी जातक पार्टनरशिप बिजनेस खूब लाभ प्राप्त करेंगे। स्टूडेंट्स जातकों को क्रिएटिव काम में सफलता मिलेगी। अपनी इनकम के बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक और आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लाइफ पार्टनर का साथ प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के काम में भाग लेंगे।

कर्क राशि

देवी मां की कृपा से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं या घर में कोई धार्मिक उत्सव होगा। व्यावसायियों को व्यापार में नए निवेश से लाभ होगा। रुके हुए काम में प्रगति होती। स्टूडेंट्स जातक एजुकेशन टूर पर जा सकते हैं। रोजगार के नए अवसर आने से युवाओं की जॉब लग सकती है। सम्मान में वृद्धि होगी। हर तरह के रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

देवी माता की कृपा से आप जीवन में चहुंमुखी प्रगति करेंगे। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने से हर काम बनने की संभावना है। सरकारी और प्राइवेट दोनों नौकरियों से जुड़े लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। बोनस मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलने से आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। पारिवारिक विवाद समाप्त होने के योग हैं। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं से लाभ हो सकता है।

कन्या राशि

मां दुर्गा की कृपा से आपका जीवन व्यवस्थित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। बेरोजगारों को जॉब मिलने की संभावना है। कामकाज में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों की प्रॉपर्टी खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। कारोबारियों को कोई नई और बड़ी डील मिल सकती है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुखमई होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें

ये भी पढ़ें: Kawad Yatra Rules: पहली बार कांवड़ उठाने वाले यात्रा पर जाने से पहले जरूर जानें ये महत्वपूर्ण 10 नियम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 06, 2024 10:48 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola