सावन में शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, ग्रहों के खास संयोग से होगी धन की बारिश

Zodiac Signs: इस साल सावन का महीना, जो 22 जुलाई से आरंभ होगा और 19 अगस्त तक चलेगा, कई राशियों के लिए काफी फलदायी सिद्ध हो सकता है। ग्रहों से विशेष योग बनने से इस सावन में 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

Shiv Ji

Zodiac Signs: इस साल सावन का महीना बहुत खास है। भगवान शिव के प्रिय इस महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, जो 19 अगस्त को समाप्त होगी। इस साल का सावन शुभ संयोग और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास सिद्ध हो सकता है। सावन के पहले सोमवार पर शुक्रादित्य, शश और नवपंचम राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं, सावन के दूसरे सोमवार पर गजकेसरी योग बन रहा है। इन सभी सकारात्मक शुभ योग के असर से इस सावन 5 राशियों के अच्छे दिन की शुरु होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना काफी फलदायी सिद्ध हो सकता है। आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा होने के योग हैं। धन की आमद बढ़ने से आर्थिक संकट दूर होंगे। अपना काम या व्यापार शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होगी, सैलरी में विशेष इजाफा होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक सहयोग और सामंजस्य में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

इस महीने पर आप पर ग्रहों की विशेष कृपा रहने के योग हैं। धन-दौलत में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। धन की आमद बढ़ेगी। जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के कामकाज में प्रगति होने से अधिकारी खुश रहेंगे। कारोबार में विस्तार हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में सब मंगलमय होगा। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगीं।

तुला राशि

आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपना व्यापार शुरू होने की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक कार्य में प्रगति होगी, रुके हुए काम पूरे होंगे। विशेष लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों को स्कॉलरशिप मिल सकता है। परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाने के योग हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल सिद्ध होगा। मन में सोचा हुआ काम पूरा होगा। मित्रों से सहयोग से स्टूडेंट्स जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। धन का प्रवाह तेज होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से व्यापार में होने वाली हानि रुक सकती है। पैतृक संपत्ति से प्राप्त आय में वृद्धि होगी। आप एक नया वाहन ले सकते हैं।

मीन राशि

लंबे समय से लक्ष्य पाने के लिए काम कर रहे स्टूडेंट्स जातक अपने काम में सफल होंगे। सीनियर और टीचर पूरा हेल्प मिलेगा। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लग सकती है। बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग हैं। ऑफिस में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की हार होगी। फैमिली का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा। सब संतुलित रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ