धोखा देने वालों के लिए काल हैं इस राशि के लोग, बिना सबक सिखाए नहीं लेते हैं दम

Zodiac Personality Traits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक राशि के अपने स्वभाव और गुण होते हैं। जहां कुछ राशियों के जातक अधिक संवेदनशील होते हैं, तो कुछ अधिक आत्मविश्वासी होते हैं। कुछ झील की तरह शांत होते हैं, तो कुछ बेहद रिएक्टिव होते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के व्यक्ति धोखा देने वालों को सबक सिखाने में यकीन रखते हैं?

zodiac-personality-traits

Zodiac Personality Traits: हम अक्सर कुछ लोगों के बारे में ये सुनते हैं कि उससे दूर ही रहो, उससे बचकर रहो; पीछे पड़ जाएगा, तो छोड़ेगा नहीं…आदि, आदि! आखिर कुछ लोगों के बारे में ऐसा क्यों कहा जाता है? वैदिक ज्योतिष इसका एक संतोषजनक जवाब देता है। इस शास्त्र के अनुसार, व्यक्तियों के नेचर पर सबसे अधिक असर राशियों का होता है। कुछ राशियों के व्यक्ति जहां धीर-गंभीर होते हैं, तो कुछ बातूनी और चंचल होते हैं। इस शास्त्र एक मुताबिक कुछ खास राशियों के जातकों (व्यक्तियों) को जब कोई धोखा देता है, तो वे धोखा देनेवालों के लिए एक तरह से काल के समान बन जाते हैं और बिना सबक सिखाए छोड़ते नहीं हैं। आइए जाने हैं, किन राशियों के जातकों में यह प्रवृत्ति पाई जाती है?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष अग्नि तत्व की राशि है। साथ ही यह राशिचक्र की भी पहली राशि है। इस राशि के जातकों में जितनी ऊर्जा और गतिशीलता होती है, इनमें दृढ़ता और स्थिरता भी उतनी अधिक होती है। यही कारण है इस राशि के व्यक्ति काफी भरोसेमंद और स्वाभिमानी होते हैं। हालांकि इनको यह एहसास नहीं होता है, लेकिन वे बेहद हठी भी होते हैं। ये अपनी राय खुद बनाते हैं और उस पर कायम रहते हैं। जब कोई इनको धोखा देता है, तो काफी रिएक्टिव हो जाते हैं। ये तब तक शांत नहीं बैठते जब तक कि धोखा देने वाले को सबक नहीं सिखा देते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशिचक्र की 5वीं राशि हैं और यह भी अग्नि तत्व से संबंधित है। यह बहुत हठी और बुद्धिमान होते हैं। लेकिन इनमें अहंकार भी होता है और यह तब सबसे अधिक जागृत होता है, जब कोई इन्हें धोखा देता है। बाय-डिफॉल्ट हठी होने में जब अहंकार का बल मिलता है, तो ये धोखा देनेवालों को पाताल से भी खोज कर दंड देते हैं। चूंकि इनके पास शांत रहने का धीरज होता है, इसलिए ये तुरंत रिएक्टिव नहीं होते हैं, चाहे कुछ बहुत बड़ा ही क्यों न हो गया हो, लेकिन ये कुछ नहीं भूलते हैं।

वृश्चिक राशि

राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक पर मंगल ग्रह का स्वामित्व है। यह जल तत्व की राशि है, लेकिन बहता जल नहीं बल्कि ठहरा हुआ शांत और गहरा जल। इसलिए बड़े से बड़ा दबाव सह लेते हैं। लेकिन वहीं, ये बहादुर होने के साथ भावुक और जिद्दी भी होते हैं। अक्सर इस राशि के लोग सच्चे मित्र साबित होते हैं। यह देखा गया है कि जब कोई इनको धोखा देता है, तो ये जितने दुखी होते हैं, उतने जोशीले भी हो जाते हैं। यह जोश बदला लेने का होता है। यह तब तक शांत नहीं होता है, जब तक ये धोखा देने वाले को दंड नहीं दे देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ