Zodiac Traits: इन 3 राशियों को हरगिज न दें धोखा, वरना पाताल से भी ढूंढ़कर लेंगी बदला!

Zodiac Signs: राशिचक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियां स्वभाव से बेहद संवेदनशील और वफादार होती हैं, लेकिन अगर उनके साथ विश्वासघात किया जाए, तो वे इसे इतनी आसानी से नहीं भूलतीं हैं। वे आज न कल किसी न किसी रूप में अपना बदला जरूर लेती हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

zodiac-personality-traits

Zodiac Personality Traits: वैदिक ज्योतिष में सभी 12 राशियों के गुण और विशेषताएं अलग-अलग होती है। कुछ राशियां स्वभाव से बेहद संवेदनशील और वफादार होती हैं, लेकिन अगर उनके साथ विश्वासघात किया जाए, तो वे इसे इतनी आसानी से नहीं भूलतीं हैं। यहां 3 ऐसी ही राशियों की बात की गई है, जो धोखा खाने पर गहरी चोट महसूस करती हैं और केवल इतना ही नहीं, बल्कि किसी न किसी रूप में अपना बदला भी लेती हैं। यह देखा गया है कि यदि कोई इनके साथ दगा करते हैं, तो ये उन्हें पाताल से भी आपको खोज निकालते हैं! आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन-सी हैं, जो धोखा सहन नहीं कर पातीं हैं और देर-सबेर किसी भी कीमत पर अपना हिसाब बराबर करना पसंद करती हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग, जिनके स्वामी सूर्य हैं, अपने आत्मसम्मान और इज्जत को बहुत महत्व देते हैं। अगर कोई उन्हें धोखा देता है या बेइज्जत करता है, तो वे उसे कभी माफ नहीं करते हैं। बल्कि, उसे सबक सिखाने की पूरी कोशिश करते हैं। वे अपने दुश्मन को यह अहसास दिलाना चाहते हैं कि उसने कितनी बड़ी गलती की है। सिंह राशि वाले लोग अपनी ताकत और दबदबे के लिए मशहूर हैं। अगर कोई उनके साथ गद्दारी या बेवफाई करता है, तो वे उसे सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर करने से नहीं चूकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है, जो राशिचक्र की 7वीं राशि है। इस राशि के लोग जुनूनी और रहस्यमयी होते हैं। ये अपनी भावनाओं को जल्दी किसी पर जाहिर नहीं करते, लेकिन अगर कोई इनका भरोसा तोड़ दे, तो ये चुपचाप बदला लेने की योजना बना सकते हैं। ये कभी किसी को सीधे नहीं बताते कि वे बदला लेंगे, लेकिन जब सही समय आता है, तो बड़ी चतुराई से अपना हिसाब चुकता कर लेते हैं। इनकी याददाश्त बहुत तेज होती है और ये तब तक शांत नहीं बैठते जब तक सामने वाले को उसकी गलती का अहसास न करा दें।

विज्ञापन

मकर राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं, जो कर्म का फल देने के अधिकारी हैं। इस राशि के लोग प्रयः शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं, लेकिन वे किसी भी तरह के धोखे को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं। यह देखा गया है कि यदि कोई इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो ये तुरंत जवाब नहीं देते, बल्कि सही समय और सही रणनीति का इंतजार करते हैं। ये अपने शत्रु को उसी की चाल में फंसाने में माहिर होते हैं। मकर राशि के लोग व्यावहारिक होते हैं। इसलिए ये किसी भी तरह का नुकसान बर्दाश्त नहीं करते और धीरे-धीरे अपना बदला जरूर लेते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ