हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Personality Traits: चेहरे पर दोहरे नकाब, इन 3 राशियों के असली स्वभाव को समझना है नामुमकिन

Zodiac Personality Traits: यह आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग मन की बात चेहरे पर आने ही नहीं देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियों के असली स्वभाव को समझना बेहद मुश्किल होता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जो फीलिंग्स छिपाकर अपनी भावनाओं पर पर्दा डाल देती हैं?

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: ऐसा कभी-कभी आपने भी महसूस किया होगा कि ये आदमी सोच कुछ और रहा है और बोल कुछ और रहा है? और यह फीलिंग, हर किसी के साथ नहीं बल्कि कुछ व्यक्ति विशेष के साथ ही होता है. जी हां, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पढ़ना-समझना बेहद मुश्किल होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 राशियों के लोग ऐसे होते हैं, जिनके असली स्वभाव को समझना लगभग नामुमकिन है. क्योंकि, ये लोग अपनी भावनाओं को इतना छिपा लेते हैं कि आप उनके चेहरे से कभी अंदाजा नहीं लगा पाते कि उनके दिमाग में आखिर क्या चल रहा है. आइए, जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं और क्या है इनकी खासियत?

मिथुन राशि – दोहरे चेहरे

ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि का प्रतीक जुड़वां होता है. शायद यही वजह है कि इनके स्वभाव में अनेक रंग देखने को मिलते हैं. ये बाहर से काफी हंसमुख और बातूनी नजर आते हैं. लेकिन मन की गहरी बात हर किसी से शेयर नहीं करते हैं. सामने वाले का मूड देखकर अपना व्यवहार बदल लेना इन्हें अच्छी तरह आता है यानी जिस इंसान के साथ जैसे रहना जरूरी हो, ये वैसा ही व्यवहार कर लेते हैं. इसी वजह से इनके असली स्वभाव को समझना कई बार मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: मीठी छुरी होते हैं इन 3 राशियों के लोग, बातों से जीतेंगे दिल; पीठ पीछे चलेंगे चाल

विज्ञापन

वृश्चिक राशि – रहस्य का समंदर

वृश्चिक राशि के लोग अपने मन की बात आसानी से किसी के सामने नहीं रखते. इनके चेहरे से अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि अंदर क्या चल रहा है. ये किसी पर जल्दी भरोसा भी नहीं करते हैं. अपने आसपास एक तरह की दूरी बनाए रखते हैं. बाहर से शांत दिखने वाला इंसान अंदर से काफी भावुक या गुस्सैल हो सकता है. ये अपनी कमजोरी किसी को दिखाना पसंद नहीं करते हैं. इसलिए इनके व्यक्तित्व की असली परत समझने में काफी समय लग जाता है.

मीन राशि – संवेदनशील और कल्पनाजीवी

मीन राशि के लोग दिल के काफी संवेदनशील होते हैं. कई बार ये अपनी ही कल्पनाओं की दुनिया में खोए रहते हैं. इनकी खासियत यह है कि ये सामने वाले के व्यवहार को जल्दी पकड़ लेते हैं. आप इनके साथ प्यार से पेश आएंगे, तो ये भी उतनी ही गर्मजोशी दिखाएंगे. लेकिन दुखी होने पर अपनी परेशानी छिपाने के लिए मुस्कुरा भी सकते हैं. इनके चेहरे की मुस्कान देखकर यह समझना मुश्किल होता है कि मन में कोई दर्द है या नहीं. यही बात इन्हें रहस्यमय बना देती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 2 चीजों का लालच इंसान को बना देता है कंगाल, हाथ आया पैसा भी हो जाता है गायब

ढक लेते हैं असली पहचान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन तीनों राशियों की अपनी अलग खासियत है. मिथुन अपनी बातों से मन की बात छिपा लेते हैं. वृश्चिक अपनी चुप्पी को ढाल बना लेते हैं. वहीं मीन अपनी कल्पनाओं और भावनाओं के पीछे असली मन छिपा लेते हैं. इनसे दोस्ती करना मुश्किल नहीं होता, लेकिन इनके दिल की गहराई समझने में वक्त जरूर लग जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ganesh Photo Vastu Rules: दरवाजे पर गणेश जी लगाने से पहले जान लें सही वास्तु नियम, वरना ‘दरिद्रता’ आने में नहीं लगती है देर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola