Yogini Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण व्रतों में से एक एकादशी व्रत भी है। 2 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष में की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी मनाया जाता है। यूं तो 1 जुलाई को 10 बजकर 26 मिनट पर एकादशी तिथि की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन हिन्दू पंचाग के अनुसार व्रत की उदयातिथि के मुताबिक 2 जुलाई को योगिनी एकादशी माना जाएगा। अगले दिन करीब 7 बजे व्रत समाप्त हो जाएगा। ये दिन विशेषतौर पर भगवान विष्णु को समर्पित है। 117 साल के बाद योगिनी एकादशी पर दुर्लभ संयोग बना रहा है, जिससे 12 राशियों में से सिर्फ कुछ राशियों की मौज होने वाली है।
योगिनी एकादशी का व्रत सभी कष्ट और पाप दूर करने के लिए जाना जाता है और इस बार ये दिन कुछ राशियों को मालामाल बनाने के लिए तैयार है। भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी 3 राशियों में अपनी खास कृपा बरसाने वाली हैं।
योगिनी एकादशी पर बने 3 दुर्लभ संयोग
योगिनी एकादशी पर 3 दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि और मां लक्ष्मी योग बना रहा है। इन तीनों योग का संयोग 3 राशियों को मालामाल बनाने के लिए आया है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर ये 3 योग की कृपा हो उसे कोई भी करोड़पति बनने से रोक नहीं सकता है।
मेष राशि
शुभ महासंयोग से आप पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की खास कृपा होगी। आगामी दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में होने वाले नुकसान से आपको छुटकारा मिल सकेगा। भविष्य के लिए बनाई गईं योजनाएं सफल होंगी और आपको कई तरह से लाभ ही लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- योगिनी एकादशी पर इन 9 गलतियों से आ सकती है तंगहाली
कन्या राशि
आगामी दिन कई खुशियों के साथ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होते चले जाएंगे। आप पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मेहरबानी होगी। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की मिलेगी। आप जिस काम को करने की एक बार ठान लेंगे वो जरूर पूरा होगा। आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
मकर राशि
आपको सभी सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आने वाले दिनों में कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होने वाली है। आपके जीवन से सभी दुख और कष्ट दूर हो जाएंगे। काफी समय से रुका हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। समाज में आपका नाम बनेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- July Month Horoscope: इस राशि पर मंगल मेहरबान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
13 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines