Janmashtami 2022: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार आज मथुरा, वृन्दावन समेत देश के कई हिस्सों में मनाई जा रही है। मान्यता के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात्रि के समय में जन्म लिया था। इस दिन लोग जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं और रात्रि के समय में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत और पूजा विधि
– प्रात: काल स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहन कर व्रत और पूजा का संकल्प करें।
– दिनभर फलाहार पर रहें और भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति-भजन में समय व्यतीत करें। फिर रात्रि के समय में बाल गोपाल की पूजा करें।
– जन्मोत्सव के समय श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का जल और पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें वस्त्र पहनाएं। मोर, मुकुट, मुरली, आभूषण आदि से उन्हें सुशोभित करें।
– भगवान श्रीकृष्ण का अक्षत्, चंदन, फूल, फल, धूप, दीप, गंध, तुलसी दल आदि से पूजन करें और उन्हें पंजीरी, माखन और मिश्री का भोग लगाएं।
– मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करें।
– लोगों को प्रसाद वितरित कर खुद भी ग्रहण करें।
कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर करें ये काम
– घर पर बालगोपाल की मूर्ति के लिए नए वस्त्र जरूर खरीदें और उन्हें पहनाएं।
– मोरमुकुट, मोरपंख, आभूषण, बांसुरी और माला जरूर लाएं।
– माथे पर टीका लगाकर बालगोपाल की पूजा आरती जरूर उतारें।
– जन्माष्टमी पर बालगोपाल को झूले में जरूर झूलाएं।
जन्माष्टमी पर न करें ये काम
– श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के दिन आज तुलसी के पते न तोड़ें।
– जन्माष्टमी व्रत के दिन व्रत नहीं रखने वालों को भी चावल नहीं खाना चाहिए।
– श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
– श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लहसुन, प्याज का भी सेवन नहीं करनी चाहिए।
– इस दिन गाय और उसके बछड़े को भूलकर भी परेशान न करें। ऐसे करने से भगवान श्री कृष्ण नाराज हो जायेंगे।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines