साल के अंत तक 3 राशियों को नौकरी का योग, शनि कृपा से बनेगा हर काम

Shani Kripa: शनिदेव की कृपा जिस पर बरसती हैं, वे कंगाल से करोड़पति बन जाते हैं, रंक से राजा हो जाते हैं। शर्त केवल यह है कि वे शुभ कर्मो और आचरण से विमुख नहीं हों। आइए जानते हैं, 139 दिनों तक वक्री रहने के बाद जब वे 15 नवंबर, 2024 को मार्गी होंगे, तो राशियों पर क्या असर होगा?

Shani-dev-Rajyog

Shani Kripa: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि ग्रह की चाल बदलने वाली होती है, तो उससे पहले उनका प्रभाव कम होने लगता है। साथ ही, जब वे उल्टी चाल में चलते हैं, तो उनके फल देने की शक्ति में अनिश्चितता अधिक होती है। जब वे फिर मार्गी होते हैं, तो अपने सही प्रभाव में आ जाते है और जातकों के कर्म के अनुसार उसका सही शुभ-अशुभ फल देते हैं। जून 2024 की 29 तारीख को शनिदेव वक्री होने वाले हैं और वे 139 दिनों तक वक्री रहेंगे। उनकी वक्री अवस्था के खत्म होने के बाद उनका शुभ प्रभाव बढ़ जाएगा।

विज्ञापन

शनि कृपा से इन राशियों को मिलेगी नौकरी

सिंह राशि:

सिंह राशि के युवा जातकों पर शनि की वक्री अवस्था के समाप्त होने के बाद शनिदेव का बहुत अनुकूल प्रभाव पड़ने के योग हैं। वे एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों विशेष ध्यान देंगे। शनि कृपा से परीक्षा परिणाम में उन्हें अपना नाम देखकर उन्हें, उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों को बहुत खुशी होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि:

इस राशि के प्रतिभाशाली जातकों को, जो विशेष अध्ययन के लिए धन की कमी से कोचिंग नहीं कर पा रहे हैं या अच्छी पुस्तकें नहीं ले पा रहे हैं, उनके लिए धन की व्यवस्था होने के प्रबल योग हैं। वे क्रैश कोर्स कर एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अच्छी गुणवत्ता वाली पुस्तकों के अध्ययन से वे अच्छा रिजल्ट लाने में सफल होंगे।

मकर राशि:

मकर राशि शनि ग्रह की अपनी राशि है, जिस पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। इस राशि के युवा जातकों का भाग्योदय होने के प्रबल योग हैं। इन राशियों के युवा जातकों की मेहनत और अच्छे कर्म से उन्हें इस साल के अंत तक उनकी पसंद की नौकरी मिलने के योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ