IND vs NZ 2nd ODI Prediction: रविवार 27 नवंबर को सुबह सात बजे भारत वर्सेज न्यूजीलैंड का दूसरा सैकंड वनडे मैच होगा। इस मैच में भारत की ओर से शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन जैसे शानदार खिलाड़ी खेलेंगे। न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, जैसे क्रिकेटर अपना जलवा दिखाएंगे। इस आर्टिकल में हम दोनों टीमों के सितारे देख कर यह जानने का प्रयास करेंगे कि कल के मैच में कौनसी टीम जीतेगी।
जानिए क्या कहते हैं दोनों टीमों के सितारे
यदि दोनों टीमों का ज्योतिषीय आकलन करें तो पाते हैं कि कल के दिन टीम इंडिया के सितारे कमजोर हैं हालांकि भारतीय क्रिकेटरों के सितारे बुलंद चल रहे हैं। इसी तरह न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम और खिलाड़ी दोनों के ही सितारे इन दिनों बुलंदी पर चल रहे हैं। वैसे तो मामला दोनों टीमों के बीच बराबरी का है। लेकिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ और कहती है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd ODI: हैमिल्टन में किस टीम का पलड़ा भारी? नतीजे देख हैरान रह जाएंगे आप
IND vs NZ 2nd ODI Match: न्यूजीलैंड को फेवर कर रहे हैं सितारे लेकिन..
रविवार का मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में होगा। कल कौन जीतेगा, इसके लिए दोनों टीमों तथा जहां मैच होगा उस जगह की कुंडली बनानी होगी। ऐसा करने पर डॉ. एम.एस. लालपुरिया के अनुसार कल न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी बैठता है। इस बात की अधिक संभावनाएं बन रही हैं कि रविवार को होने वाला Ind vs NZ 2nd ODI मैच न्यूजीलैंड टीम एक तरफा जीत लें। हालांकि भारत कल के मैच का टॉस जीत सकता है।
यह भी पढ़ें: Vinayaka Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर ध्यान रखेंगे ये बातें तो गणपति करेंगे हर दुख से पार
दोनों टीमों तथा हैमिल्टन शहर की कुंडली बनाने से एक संभावना यह भी बन रही है कि कल का मैच कैंसिल हो सकता है। गणना के अनुसार खराब मौसम के चलते मैच रद्द हो सकता है और दोनों टीमों को इसका लाभ मिल सकता है। संभव है कि गणेश चतुर्थी पर भक्तों द्वारा की गई पूजा भारत को किसी तरह जीत दिला दें। दोनों टीमों के प्रशंसकों की प्रार्थनाओं तथा शुभकामनाओं को वास्तव में किस टीम को लाभ मिलता है, यह कल ही पता लग पाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines