White Spots on Nails: नाखूनों पर सफेद निशान का है किस्मत से कनेक्शन, जानिए क्या कहती है हस्तरेखा शास्त्र

White Spots on Nails: हमारे नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान केवल दिखने में सामान्य नहीं होते, ये शरीर और जीवन से जुड़े अहम संकेत देते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना कई बार भविष्य के संकेतों को खो देने जैसा हो सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में हस्तरेखा शास्त्र क्या कहती है?

White-Spots-on-Nails

White Spots on Nails: हमारे शरीर का हर हिस्सा कुछ न कुछ संकेत देता है। लेकिन क्या आपने कभी अपने नाखूनों पर सफेद निशान देखे हैं? बहुत से लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र और आयुर्वेद के अनुसार ये छोटे-छोटे निशान कई बार जीवन में आने वाले बदलाव, स्वास्थ्य की स्थिति और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी अहम जानकारी देते हैं। आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

नाखूनों पर सफेद निशान क्यों आते हैं?

मॉडर्न मेडिकल साइंस के अनुसार नाखूनों पर सफेद निशान कई बार जिंक, कैल्शियम या विटामिन की कमी, चोट या एलर्जी की वजह से आते हैं। लेकिन वहीं, हस्तरेखा और ज्योतिष शास्त्र में इन्हें विशेष संकेत माना गया है, जो भाग्य से जुड़े होते हैं।

विज्ञापन

छोटी उंगली पर सफेद निशान

यदि किसी व्यक्ति की छोटी उंगली के नाखून पर सफेद निशान दिखाई देता है, तो हस्तरेखा शास्त्र इसे शुभ संकेत मानता है। ऐसे लोग अपने करियर या व्यापार में तेजी से सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही, वे बहुत ही स्पष्टवादी और तेज निर्णय लेने वाले होते हैं।

मध्यमा उंगली पर सफेद निशान

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की बीच वाली उंगली यानी मध्यमा उंगली का संबंध धन और सामाजिक स्थिति से माना गया है। इस उंगली के नाखून पर सफेद निशान होना बताता है कि जीवन में धन आगमन के संकेत हैं। यह संकेत देता है कि आने वाला समय आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन

अंगूठे पर सफेद निशान

अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान दिखना दर्शाता है कि व्यक्ति में व्यापारिक समझ काफी तेज होती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक़, ऐसे लोग लेन-देन, खरीद-फरोख्त, रियल एस्टेट या ट्रेडिंग से जुड़े कार्यों में सफल होते हैं। साथ ही ये लोग नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं।

विज्ञापन

ये भी जानिए

लगातार कई नाखूनों पर सफेद निशान दिखना: यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

एक ही स्थान पर बार-बार सफेद निशान आना: यह मन के असंतुलन या लगातार चिंता का संकेत देता है। इससे निजात पाने के लिए ध्यान और संतुलित जीवनशैली अपनाने का सुझाव दिया जाता है।

विज्ञापन

बचपन में नाखूनों पर ज्यादा निशान आना: ये अक्सर शरीर के विकास का हिस्सा होते हैं और सामान्य माने जाते हैं।

ध्यान रखें कि नाखूनों पर सफेद निशान केवल सुंदरता में फर्क नहीं डालते, ये भविष्य, सेहत और आर्थिक दशा के भी संकेतक होते हैं। अगर आप भी अपने नाखूनों पर ऐसे निशान देखते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। बल्कि इन संकेतों को समझें और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें। जाने-अनजाने ये छोटी बातें आपकी जिंदगी में बड़ा फर्क ला सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ