Neelam Stone : वैदिक ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में रत्न शास्त्र का विशेष महत्व है। रत्न शास्त्र में रत्नों से संबंधित जानकारियां दी गई है। यदि आपके जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या या परेशान है, तो रत्न शास्त्र की मदद ले सकते हैं। आज इस खबर में नीलम रत्न के बारे में बताने वाले हैं, जो बेहद ही पावरफुल और लाभदायक रत्न है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, नीलम रत्न धारण करने के लिए रत्न विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यदि आप राशि अनुसार, नीलम रत्न को धारण करते हैं तो आपका सोया हुआ भाग्य भी बदल सकता है। साथ ही सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए।
किन-किन राशियों के लोग पहन सकते हैं नीलम
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वाले लोग नीलम रत्न धारण कर सकते हैं क्योंकि वृषभ राशि का संबंध शुक्र और शनि ग्रह से होता है। मान्यता है कि यदि वृषभ राशि वाले लोगों की कुडंली में शनि की स्थिति कमजोर होती है तो वैसे लोगों को नीलम जरूर धारण करना चाहिए। ये उनके लिए बेहद शुभ और लाभदायक होता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं साथ ही इन लोगों पर बुध और शनि का प्रभाव ज्यादा रहता है। यदि मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में शनि कमजोर हैं तो उन्हें नीलम धारण करना बेहद शुभ होता है। लेकिन मिथुन राशि वाले लोगों को किसी अच्छे ज्योतिष से परामर्श लेकर ही धारण करना चाहिए।
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वाले लोगों के लिए नीलम रत्न धारण करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि शनि देव मकर राशि के लोगों पर ज्यादा प्रभाव डालते हैं। इसलिए मकर राशि वाले लोग नीलम जरूर धारण करें। नीलम रत्न धारण करने से फायदा मिलेगा।
कुंभ राशि
रत्न शास्त्र के अनुसार, नीलम कुंभ राशि वाले लोगों के लिए वरदान के समाना माना गया है। मान्यता है कि नीलम रत्न धारण करने से कुंभ राशि वाले लोगों की किस्मत चमक जाती है। साथ ही हर समय शनि देव मेहरबान भी रहते हैं।
यह भी पढ़ें- 24 मई को 3 राशियों को जबरदस्त लाभ, बुध कर चुके हैं युवावस्था में प्रवेश
यह भी पढ़ें- अगले माह मिथुन राशि में दो ग्रह करने जा रहे हैं प्रवेश, 3 राशियों के लिए बेहद शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी रत्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines